जबलपुर नहीं 'जाबालिपुरम'! क्या बदल जाएगा एमपी के इस जिले का नाम, महापौर भेजेंगे सरकार को प्रस्ताव
Jabalipuram जबलपुर का नाम बदलकर जाबालिपुरम करने की कवायद तेज हो चुकी है। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह (Jabalpur Mayor) ने कहा कि जबलपुर को जाबालिपुरम के नाम से जाना जाना चाहिए। नगर निगम जबलपुर की मेयर काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर का नाम बदला जाएगा। महापौर जगत सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर का कोई अर्थ नहीं है।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर का नाम बदलकर जाबालिपुरम (Jabalipuram) किया जा सकता है। दरअसल, जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह (Jabalpur Mayor) ने कहा कि जबलपुर को जाबालिपुरम के नाम से जाना जाना चाहिए।
इसके लिए संतों की अगुवाई में सीएम मोहन यादव से इस मामले पर बातचीत की जाएगी। वो सीएम से मुलाकात करेंगे और जबलपुर का नाम बदलने का आग्रह करेंगे।
मेयर काउंसिल की बैठक में लिया गया फैसला
नगर निगम जबलपुर की मेयर काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर का नाम बदला जाएगा। महापौर जगत सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर का कोई अर्थ नहीं है। यह भूमि मां नर्मदा के तट पर जाबालि ऋषि की भूमि है। इसलिए शहर का नाम जाबालिपुरम किया जाना चाहिए।
ऋषि जाबालि का शहर से क्या है नाता?
जबलपुर का नाम ऋषि जाबालि के नाम से जोड़ा जा रहा है। इस शहर का जिक्र रामायण के साथ ही नौ पुराणों और महर्षि जाबालि द्वारा रचित जाबालदर्शन उपनिषद में मिलता है। रामायण के अनुसार, भगवान काम को वनवास छोड़ अयोध्या लौटने का आग्रहन करने के लिए उनके भाई भरत के साथ जाबाली ऋषि भी गए थे।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Lok Sabha Seat: नारों से नजीर, भारत.. भगवा और सनातन को चुना; पढ़िए कांग्रेस से कमल तक सब