विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर में 'स्क्रैप माफिया' का भंडाफोड़ : चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, भारी कबाड़ जब्त

Published: Tue, 14 Apr 2026 05:43 PM (IST)

जबलपुर क्राइम ब्रांच ने अधारताल क्षेत्र में अवैध वाहन स्क्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपित शेख आरिफ और ...और पढ़ें

पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्क्रैप जब्त किया।

पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्क्रैप जब्त किया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी-खिरिया बायपास पर अवैध रूप से वाहनों को काटकर स्क्रैप बनाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में वाहन कबाड़ जब्त किया गया है, जिसे चोरी-छिपे शहर से बाहर भेजने की तैयारी थी।

गोपनीय सूचना पर कार्रवाई

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि खजरी-खिरिया स्थित एक गैराज में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। टीम ने छापेमारी की तो वहां एक इंडिका विस्टा कार आधी कटी हुई हालत में मिली, जिसके इंजन समेत कई अहम पुर्जे अलग किए जा चुके थे। इसके अलावा, एक ट्रक (DL-1 LR 9698) में बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। मौके से तीन अन्य वाहनों (MP 20 CA 6862, MP 20 FA 6828 और MP 20 F 6243) का कबाड़ भी बरामद किया गया।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपित

पुलिस ने मौके से शेख आरिफ (37), निवासी शंकर टोला और अरबाज अली (26), निवासी छोटी ओमती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वाहनों को स्क्रैप करने से जुड़े किसी भी वैध दस्तावेज, आरटीओ की अनुमति या वाहन मालिकों की सहमति प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने केवल कुछ डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाए, जिन्हें पुलिस ने अमान्य बताया।

ऐसे चलता था गोरखधंधा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरबाज अली वाहनों की व्यवस्था करता था, जबकि शेख आरिफ अपने गैराज में उन्हें काटकर अवैध रूप से बेचता था। इन वाहनों का न तो वैध नवीनीकरण कराया गया था और न ही टैक्स जमा किया गया था।

यह भी पढ़ें- 10 रुपये की गड़बड़ी पर रेलवे कर्मचारी की छिनी नौकरी, 24 साल बाद MP हाईकोर्ट से मिला न्याय, बर्खास्तगी रद्द

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा वाहन चोरी का नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।