विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाइवर्स, नाव और जेसीबी का इस्तेमाल... जबलपुर क्रूज हादसे के बाद बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published: Sat, 02 May 2026 02:53 PM (IST)

जबलपुर के बरगी बांध में तेज आंधी के कारण एक क्रूज बोट पलट गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की ...और पढ़ें

HighLights

  1. बरगी बांध में क्रूज बोट पलटी, 9 की मौत

  2. 20 घंटे से एनडीआरएफ, सेना का बचाव कार्य जारी

  3. तेज आंधी के कारण हुआ हादसा, जांच के आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटकों से भरी क्रूज बोट पलटने के बाद से लगातार बचाव अभियान चल रहा है। तेज आंधी और तूफान के कारण हुई इस दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज बोट नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के जलाशय में अचानक आए तूफान की चपेट में आ गई। तेज हवाओं और उफनते पानी के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डूब गई। हादसे के समय बोट पर करीब 30 से 40 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पर्यटक शामिल थे।

घटना के वक्त बोट बांध से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों और बचे लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि बोट को संभालने का कोई मौका नहीं मिला।

बचाव कार्य और स्थिति

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। रात भर चले अभियान में अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, हालांकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

बचाव दल डूबी हुई क्रूज को 20 फीट गहरे पानी से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। डाइवर्स, नाव, जेसीबी और अन्य भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में भी देरी

हादसे के बाद बचाव कार्य देरी से शुरू हुई। शाम 6:15 बजे सूचना मिलने के बावजूद पहली रेस्क्यू टीम 6:40 बजे तक रवाना हो पाया था। वाहन में तकनीकी समस्या के कारण उपकरण दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने पड़े।

दूसरी टीम करीब 7 बजे रवाना हुई। इस देरी के कारण शुरुआती दो घंटे बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए, जो कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकते थे।

प्रशासन की कार्रवाई

मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा लापरवाही की जांच का निर्देश दिया है। पर्यटन विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- 'बीच मझधार डूबते क्रूज को छोड़कर भागे क्रू मेंबर', जबलपुर हादसे में बचे शख्स ने लगाए गंभीर आरोप