विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगरौली: इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या में इंजीनियर पर संदेह, मृतका की मां व बहन ने लगाए गंभीर आरोप

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 09:53 PM (IST)

सिंगरौली की इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उनकी मां और बहन ने कथित बायफ्रेंड ...और पढ़ें

इंफ्लुएंशर निधि तिवारी। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

इंफ्लुएंशर निधि तिवारी। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने सिंगरौली में आत्महत्या की।

  2. परिवार ने कथित बायफ्रेंड सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

  3. पुलिस फोन डिटेल और बयानों की गहन जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के मोरवा (सिंगरौली) निवासी इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) ने रविवार को आत्महत्या कर ली थी। मृतका की मां हेमलता तिवारी और छोटी बहन सुनीता ने उसके कथित बायफ्रेंड रनदीप मथारू उर्फ सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि सोनू लगातार निधि पर नजर रखता था और किसी रिश्तेदार के घर आने पर भी शक करता था, जिससे निधि मानसिक तनाव में रहती थी। हेमलता के अनुसार, सोनू ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में पता चला कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। परिवार ने निधि को उससे दूरी बनाने के लिए समझाया, लेकिन उनका संपर्क बना रहा।

होटल में काम के दौरान हुई थी पहचान

स्वजन के अनुसार, निधि ने 16 अप्रैल से 11 जून तक मोरवा के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम किया। इसी दौरान उसकी पहचान सोनू से हुई, वह नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर था। आधार कार्ड में उसका पता केयर ऑफ मोहिंदर जीत मथारू, फ्लैट नंबर 303, गुरु कृपा अपार्टमेंट, पंजाबी मोहल्ला, कतरास रोड, मटकुरिया, जिला धनबाद, झारखंड दर्ज है। सोनू काम के सिलसिले में अक्सर सिंगरौली आता और उसी होटल में ठहरता था।

पूजा के बाद कमरे में गईं, फिर नहीं मिला जवाब

घटना वाले दिन निधि पूजा करने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद सोनू का हेमलता और सुनीता के मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद उन्होंने निधि के कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- सिंगरौली की चर्चित इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, 9 लाख फॉलोअर्स; जीत चुकी थी ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब

पुलिस खंगाल रही फोन डिटेल

सुनीता के अनुसार, घटना के अगले दिन भी सोनू ने फोन कर निधि का हालचाल पूछा था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। स्वजन ने पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम ने बताया कि स्वजन के बयान, फोन डिटेल और अन्य सामग्री के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इंस्टग्राम-फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स

निधि तिवारी मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थीं और कुछ समय से मां और बहन के साथ सिंगरौली में रह रही थीं। पिता अशोक तिवारी 15 साल से अलग रह रहे। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। निधि के फेसबुक पर 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह डांस, रील्स और स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय थीं और 2024 में 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब जीता था।