सिंगरौली की चर्चित इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, 9 लाख फॉलोअर्स; जीत चुकी थी ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब
सिंगरौली की 30 वर्षीय इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली, जिनके करीब नौ लाख ...और पढ़ें

निधि तिवारी। (सौजन्य: इंटरनेट मीडिया)
HighLights
सिंगरौली की 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या।
उनके इंटरनेट मीडिया पर करीब नौ लाख फॉलोअर्स थे।
फोन पर विवाद के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सिंगरौली के मोरवा की रहने वाली 30 वर्षीय इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने शनिवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। निधि के इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब नौ लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फोन पर बात के दौरान हुआ विवाद
स्वजन के करीबी विनय सिंह के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे निधि अपने कमरे में थी और दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बातचीत के बाद निधि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
बताया गया कि फोन पर बात कर रहे युवक के कहने पर निधि की मां और बहन ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर निधि फंदे से लटकी मिली। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय आयोजनों में भी सक्रिय थी
निधि तिवारी इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थी। उन्होंने विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और खिताब अपने नाम किए थे। इंटरनेट मीडिया पर वह काफी लोकप्रिय थी और उसके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत: मां बोलीं, दीक्षा लेने के बाद दो साल से बेटे से नहीं हुई मुलाकात
आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फोन पर हुई बातचीत समेत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
