इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में जांच तेज, सोनू सिंह के पते को लेकर पुलिस जुटा रही जानकारी; मोबाइल चैट की होगी फोरेंसिक जांच
सिंगरौली की इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी आत्महत्या मामले में पुलिस आरोपी सोनू सिंह के पते की तलाश कर रही है। मोबाइल ...और पढ़ें

निधि तिवारी। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
पुलिस इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी आत्महत्या मामले में गहन जांच कर रही है।
आरोपी सोनू सिंह के पंजाब और झारखंड के पते की तलाश जारी है।
मोबाइल चैट और कॉल डिटेल की फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज।
डिजिटल डेस्क, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के मोरवा (सिंगरौली) निवासी इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। स्वजन ने जिस रनदीप मथारू उर्फ सोनू सिंह पर आरोप लगाए हैं, वह पंजाब का निवासी है और उसने झारखंड के पते पर अपना आधार कार्ड बनवाया था। आधार कार्ड में उसका पता केयर आफ मोहिंदर जीत मथारू, फ्लैट नंबर 303, गुरु कृपा अपार्टमेंट, पंजाबी मोहल्ला, कतरास रोड, मटकुरिया, जिला धनबाद, झारखंड दर्ज है।
सोनू के ठिकाने का अता-पता नहीं
सोनू पंजाब में कहां रहता है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी शियाज केएम ने बताया कि मृतका के कमरे से दो मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है, इस संबंध में फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। कॉल डिटेल, चैटिंग और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सिंगरौली: इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या में इंजीनियर पर संदेह, मृतका की मां व बहन ने लगाए गंभीर आरोप
तीन मंजिला आलीशान मकान बनवा रही थी निधि
मां हेमलता तिवारी के मुताबिक सोनू सिंह की निधि से जान-पहचान होटल में हुई थी। सोनू उस पर शक करता था और दिन में कई घंटे वीडियो-ऑडियो काल करता था। किसी के घर आने पर भी वह शक करता था, निधि काफी तनाव में रहने लगी थी। वह बैढ़न क्षेत्र के पचखौरा में तीन मंजिला आलीशान घर बनवा रही थी।स्ट्रक्चर तैयार हो चुका था, फिनिशिंग का काम चल रहा था।
बता दें कि मूलत: वाराणसी निवासी निधि तिवारी के फेसबुक पर 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख से ज्यादा फालोअर्स थे। 2024 में उसने 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब भी जीता था।
