विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिंडौरी में घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या, नाबालिग बेटी घायल और बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका

Published: Thu, 26 Feb 2026 07:00 PM (IST)

शहपुरा में एक महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी नाबालिग बेटी भी अचेत अवस्था में ...और पढ़ें

महिला की निर्मम हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

महिला की निर्मम हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतका की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। उसके भी शरीर पर चोटों के निशान हैं। घायल नाबालिग को बेहोशी की हालत में सामुदायिक चिकित्सालय शहपुरा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एक महिला का उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया। मृतका के शरीर पर पाए गए गहरे घावों से उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। शव के पास ही उसकी नाबालिग बेटी भी अचेत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें- सिवनी में NH-44 पर मौत से मुकाबला : ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बची ड्राइवर की जान

स्थानीयजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल बेटी को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल को सील कर कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती घायल किशोरी कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन उसकी मेडिकल जांच से संकेत मिले हैं कि उसके साथ दुष्कर्म या दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस और डॉक्टर उसके होश में आने और सेहत में सुधार होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।