डिंडौरी में खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, कांच तोड़कर अंदर घुसा युवक; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में जबलपुर-अमरकंटक रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक बाइक सवार युवक सड़क ...और पढ़ें

टकराने के बाद कार में जा घुसा युवक।
HighLights
डिंडौरी में बाइक सवार युवक कार से टकराया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
शाहपुर थाना क्षेत्र के आमाचुआ गांव के पास घटना।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाचुआ के पास जबलपुर अमरकंटक रोड में दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी कार के पिछले हिस्से से टकराकर वाहन का कांच तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 स्टाफ मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
शाहपुर से लौटते समय हुआ हादसा
घटना के संबंध में थाना प्रभारी शाहपुर केवल सिंह परते ने बताया कि मनोज तेकाम उम्र 30 साल निवासी ग्राम आमाचुआ गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल से अपने घर से शाहपुर तक आया था।
शाहपुर से वापस लौटते समय सुबह लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 1638 के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक कार का पीछे का कांच तोड़ते हुए अंदर की ओर लटक गया।
मोटरसाइकिल भी हुई क्षतिग्रस्त
युवक की मोटरसाइकिल भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीर जमा हो गए और उनके बीच चर्चाओ का दौर शुरू हो गया। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि युवक बेहोश है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के दौरान चालक कार खड़ी कर पास में ही मौजूद था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
