विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरगी में डूबे क्रूज को जांच के पहले नष्ट करने पर उठे सवाल, पीड़ित का दावा- साक्ष्य मिटाए

Published: Tue, 05 May 2026 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2026 09:16 PM (IST)

बरगी बांध क्रूज हादसे की जांच पूरी होने से पहले ही क्षतिग्रस्त क्रूज को तोड़ दिया गया, जिससे मृतकों के ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्रूज को खींचकर तट पर लाया गया। (फाइल फोटो)

हादसे के बाद क्रूज को खींचकर तट पर लाया गया। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। बरगी बांध में क्रूज हादसे की जांच पूरी होने के पहले ही उसे नष्ट किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना के 40 घंटे के भीतर ही क्रूज को टुकड़े-टुकड़े कर देने से नया विवाद भी खड़ा हो गया है। इस दुर्घटना में सुरक्षित बचे पर्यटक और पेशे से अधिवक्ता रोशन आनंद का आरोप है कि जांच पूरी होने से पहले दुर्घटनाग्रस्त क्रूज को नष्ट कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है।

क्रूज की जांच के लिए दो बिंदु महत्वपूर्ण थे- इंजन लाइन व बॉडी लाइन। क्रूज नष्ट किए जाने से इन दोनों बिंदुओं पर होने वाली जांच प्रभावित होगी। कोई ठोस साक्ष्य मिलने पर संदेह है। रोशन आनंद इसकी शिकायत जल्द ही प्रशासन व पुलिस से करने की बात कह रहे हैं।

एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

इस बीच, क्रूज दुर्घटना के मामले में जिला न्यायालय ने जिम्मेदार लोगों पर एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में क्रूज या नाव संचालित करने वाला कोई भी व्यक्ति अनहोनी होने पर लोगों को डूबता हुआ छोड़ेगा और इसकी पुनरावृत्ति होगी।

Cruise recovered 2158

तट पर लाकर क्रूज को किया था नष्ट

बता दें, बरगी में तूफानी हवाओं के दौरान क्रूज डूबने की घटना गुरुवार (30 अप्रैल) शाम हुई थी। एक मई को क्रूज को खींचकर तट तक लाया गया। इसमें लापता पर्यटकों में से पांच के शव मिले। दो मई को क्रूज को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। क्रूज में 41 लोग सवार थे। इसमें से 28 बचा लिए गए। 13 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे पर कोर्ट सख्त : कैप्टन व अन्य पर FIR के निर्देश, दो दिन में रिपोर्ट तलब

क्रूज पलटने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। क्रूज का बड़ा हिस्सा टूट गया था। क्रेन से खींचकर बाहर निकाला गया। राहत दल ने उसके संबंध में सभी निर्णय लिए। बाद में नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
-इलैया राजा टी., सचिव, पर्यटन विभाग


बांध से बाहर निकालने के क्रम में क्रूज क्षतिग्रस्त हुआ। क्रूज में लापता लोगों के फंसे होने की आशंका थी। क्रूज तोड़कर साक्ष्य मिटाने के आरोप निराधार हैं।
- राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर, जबलपुर