विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, सर्च अभियान में दो बच्चों के मिले शव

Published: Sat, 02 May 2026 07:29 PM (IST)

बरगी में चल रहे सर्च अभियान में दो बच्चों, विराज सोनी और श्रीतमिल, के शव मिले हैं। इसके साथ ही ...और पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

जबलपुर क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बरगी में चल रहे सर्च अभियान के दौरान आज शनिवार शाम विराज सोनी पिता कृष्ण सोनी (5) निवासी कोतवाली व श्रीतमिल पिता कामराज (5), निवासी वेस्टलैंड खमरिया का शव पाया गया। दो शव और मिलने के बाद क्रूज हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है।

चार लोग लापता थे

घटना के बाद से जबलपुर आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर कामकराज (38), उनका पुत्र श्रीतमिलवेंदन (5), भतीजा मयूरन (9) और विरोज सोनी (6) लापता थे। इनमें से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य दो की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को सुबह छह बजे से रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि, तेज हवा के कारण अभियान में बार-बार बाधा आ रही है। छोटी बोट से सर्च ऑपरेशन जोखिम भरा बना हुआ है। गोताखोर लगातार पानी के अंदर जाकर तलाश कर रहे हैं।

विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाया गया शव

वहीं, दुर्घटना में मृत दो महिला पर्यटकों के शव को शनिवार को विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाया गया। आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामकराज अपनी पत्नी, बच्चों, तमिलनाडु से आए माता-पिता, भाई-भाभी एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान कामकराज का 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन उसका छोटा बेटा श्रीतमिलवेंदन और भतीजा मयूरन सहित स्वयं कामकराज डूब गए थे।

तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला परिवार

कामकराज का परिवार मूलत: तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला है। परिवार ने मृतक महिलाओं का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने शवों एवं स्वजन को विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की। शनिवार को एक विशेष विमान से दोनों महिलाओं के शव और दो स्वजन को तमिलनाडु भेजा गया। वहीं, एक विमान तकनीकी खामी के कारण शाम तक नहीं पहुंच सका था। इस विमान से मृतक परिवार के अन्य सदस्यों को तमिलनाडु ले जाया जाना है। बरगी बांध क्रूज हादसे में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- डाइवर्स, नाव और जेसीबी का इस्तेमाल... जबलपुर क्रूज हादसे के बाद बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें- जबलपुर क्रूज हादसे के बाद मजदूरों ने बरगी बांध में लगाई छलांग, बचाई एक दर्जन लोगों की जान; CM ने किया इनाम का एलान