विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालाघाट के जलाशय में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, टूटे दांत से भूख से मौत की आशंका

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM (IST)

बालाघाट के नहलेसरा जलाशय में एक 14 वर्षीय नर बाघ का शव मिला है, जिसके बाएं तरफ का कैनाइन दांत ...और पढ़ें

बाघ का शव। (प्रतीकात्मक चित्र)

बाघ का शव। (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. बालाघाट के नहलेसरा जलाशय में बाघ का शव मिला।

  2. बाघ का बायां कैनाइन दांत टूटा हुआ पाया गया।

  3. भूख और पानी में गिरने से मौत की आशंका जताई गई।

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। प्रदेश के बालाघाट जिले में नहलेसरा जलाशय में मंगलवार को करीब 14 वर्ष के नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। बाघ का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में उसके बाएं तरफ का एक कैनाइन दांत टूटा हुआ मिला है। पेट खाली होने के कारण वन विभाग को आशंका है कि बाघ की मौत भूख के चलते हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के वन परिक्षेत्र कटंगी के नहलेसरा सर्किल अंतर्गत कक्ष क्रमांक 512 की है। नहलेसरा जलाशय में बाघ का शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

टूटा था दांत

कटंगी के एसडीओ यशपाल मेहरा के मुताबिक, बाघ का एक कैनाइन दांत टूटा और घिसा हुआ मिला है। कैनाइन दांत बाघ के शिकार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके टूटने या घिसने से शिकार पकड़ने और उसे खाने में परेशानी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि बाघ का पेट खाली मिला है। ऐसे में आशंका है कि वह शिकार करने में असमर्थ रहा होगा और भोजन की तलाश में जलाशय के आसपास पहुंचा होगा। इसी दौरान पानी में गिरने से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

पेंच, कटंगी या सोनेवानी का बाघ होने की जांच

नहलेसरा जलाशय की सीमा कटंगी और सिवनी जिले के अरी क्षेत्र तक फैली हुई है। बाघ का शव कटंगी की सीमा में मिला है। वन विभाग अब उसकी पहचान करने में जुटा है।

FO searching 21415

इसके लिए बाघ की प्रोफाइल का मिलान किया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह पेंच टाइगर रिजर्व, कटंगी क्षेत्र या सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व का बाघ था।

यह भी पढ़ें- MP में एक ही दिन में दो बाघों की मौत: रातापानी में करंट से मृत्यु की आशंका तो कान्हा रिजर्व में आपसी संघर्ष में गंवाई जान

बिसरा जांच के लिए सुरक्षित

वन विभाग ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा एकत्र कर लिया है। अब जांच के जरिए मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल भूख और जलाशय में गिरने की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।