MP के अनूपपुर में 24 EVM गायब होने का मामला निकला ‘रिकॉर्ड की चूक’, चोरी की FIR के बाद सामने आया बड़ा सच
अनूपपुर में 24 ईवीएम गायब होने का मामला सुलझ गया है। जांच में सामने आया कि खराब होने के कारण ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
अनूपपुर में 24 ईवीएम गायब होने का मामला सुलझा।
खराब मशीनें 2021 में ही भोपाल भेजी गई थीं।
ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट न होने से भ्रम पैदा हुआ।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित पुराने तहसील कार्यालय भवन के वेयरहाउस से 24 ईवीएम गायब होने के मामले की गुत्थी सुलझने का दावा किया गया है। जांच में सामने आया कि जिन आठ बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट को गायब मानकर चोरी की आशंका जताई गई और कोतवाली में एफआईआर तक दर्ज करा दी गई, वे मशीनें वर्ष 2021 में ही खराब होने के कारण भोपाल भेजी जा चुकी थीं। भोपाल से इन्हें ईसीआइएल कंपनी, हैदराबाद भेजकर नष्ट भी कराया जा चुका है।
2021 में ही भोपाल भेज दी गई थीं मशीनें
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने बताया कि ईवीएम वर्ष 2014 से तहसील परिसर के पीछे एक अस्थाई कक्ष बनाकर सुरक्षित रखी गई थीं और इनमें खराबी थी। वर्ष 2020 में राज्य स्तर से खराब मशीनों की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह के आदेश पर 11 अक्टूबर 2021 को संबंधित 24 मशीनों को भोपाल भिजवाया था।
ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट न होने से पैदा हुआ भ्रम
भोपाल भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका ऑनलाइन रिकार्ड अपडेट नहीं किया गया। यही चूक पांच वर्ष बाद पूरे घटनाक्रम की वजह बन गई। अब इस पूरे मामले की जद के दोषियों में अनूपपुर निर्वाचन शाखा के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी हैं।
यह भी पढ़ें- MP में बिजली हुई महंगी! कम उत्पादन का खामियाजा उपभोक्ताओं पर, बिल में 10% तक बढ़ा बोझ
वेयरहाउस की दीवार टूटी मिली तो जताया चोरी का शक
हाल ही में पुराने तहसील भवन के डिस्मेंटल कार्य के दौरान वेयरहाउस प्रभावित हुआ है। 21 सितंबर को ईवीएम को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिफ्ट किए जाने के बाद 24 से 28 सितंबर के बीच भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 24 मशीनें कम मिलीं। वेयरहाउस के कमरे की पिछली दीवार भी टूटी हुई मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने मशीनों के चोरी होने की आशंका जताई।
रिकॉर्ड की पूरी जांच से पहले दर्ज हो गई FIR
मामले में फाइल और पुराने अभिलेखों की पूरी जांच किए बिना ही पुलिस में शिकायत पहुंची और बुधवार रात अनूपपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी गई।
