विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पन्ना में तेंदुए से भिड़ गया 85 साल का बुजुर्ग, कान पकड़कर बरसाईं लाठियां, दुम दबाकर भागा 'जंगल का शिकारी'

Published: Wed, 06 May 2026 07:02 PM (IST)

पन्ना के पवई वन परिक्षेत्र में 85 वर्षीय अर्जुन सिंह ने अपनी भैंस खोजते समय एक तेंदुए के हमले का ...और पढ़ें

तेंदुए से मुठभेड़ में घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया।

तेंदुए से मुठभेड़ में घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पन्ना जिले के पवई वन परिक्षेत्र में मंगलवार को साहस की एक ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जंगल में अपनी भैंस खोजने पहुंचे नारदपुर गांव के 85 वर्षीय अर्जुन सिंह पर एक वयस्क तेंदुए ने अचानक हमला कर लिया। लेकिन अर्जुन सिंह ने घबराए बगैर निडरता के साथ तेंदुए से सीधा मुकाबला किया और उसे वापस खदेड़ दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में बुजुर्ग अर्जुन सिंह खुद भी घायल हो गए।

अचानक किया हमला

जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह की भैंस सोमवार से लापता थी। उसे तलाशने के लिए वे मंगलवार दोपहर गांव के पास जंगल में पहुंचे थे। इसी दौरान उनका सामना तेंदुए से हो गया, जिसने उन पर अचानक हमला कर दिया।

हिम्मत और सूझबूझ से बची जान

तेंदुए ने झपट्टा मारते हुए अर्जुन सिंह की गर्दन दबोचने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग ने अद्भुत फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचा लिया। उन्होंने एक हाथ से तेंदुए का कान पकड़ लिया और दूसरे हाथ में मौजूद लाठी से उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। साथ ही मदद के लिए जोर-जोर से आवाज भी लगाते रहे।

कुछ ही पलों की इस खतरनाक मुठभेड़ के बाद तेंदुआ खुद को छुड़ाकर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें- पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक हफ्ते पहले किया था रेस्क्यू

घायल, अस्पताल में भर्ती

इस संघर्ष में अर्जुन सिंह के हाथ और गर्दन पर चोटें आईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया।