विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, उज्जैन बुलाकर युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म; प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप डालने का आरोप

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:38 PM (IST)

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद इंदौर की युवती को उज्जैन बुलाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को उज्जैन बुलाया गया।

  2. चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का आरोप।

  3. पुलिस ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद इंदौर की 20 वर्षीय युवती को उज्जैन बुलाकर उससे चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने वीडियो जारी करके पांच युवकों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने उसकी लिखित शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवती का आरोप है कि आरोपितों ने मारपीट करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप भी डाल दिया और इंदौर में छोड़कर चले गए।

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने इंदौर से मिलने बुलाया

युवती के अनुसार, कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती उज्जैन के जयसिंहपुरा निवासी चक्रेश जैन से हुई थी। सोमवार को चक्रेश के बुलान पर वह बस से शाम साढ़े सात बजे उज्जैन पहुंची। मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने साथी के साथ कार में मिला। युवती का आरोप है कि दोनों उसे कार में घुमाते रहे। बाद में तीन अन्य युवक भी कार में सवार हो गए।

चलती कार में ज्यादती, विरोध पर मारपीट

युवती ने आरोप लगाया कि कार के अंदर ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध पर मारपीट की गई। उसने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का पाइप डालकर घायल करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपित उसे इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें- इंदौर में पहचान छिपाकर महिला का यौन शोषण, 4 साल के बेटे से भी किया अप्राकृतिक कृत्य; आरोपित जुनैद गिरफ्तार

मुंहबोले भाई संग थाने पहुंची पीड़िता

युवती के मुंहबोले भाई के अनुसार, रात करीब नौ बजे युवती का फोन आया। इसके बाद वह उसे लेकर उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंचा। रात करीब 12 बजे शिकायत दर्ज कराई गई। सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार, मेडिकल परीक्षण में युवती के निजी अंगों पर चोट नहीं पाई गई है। अभी जांच जारी है।