इंदौर में पहचान छिपाकर महिला का यौन शोषण, 4 साल के बेटे से भी किया अप्राकृतिक कृत्य; आरोपित जुनैद गिरफ्तार
इंदौर में जुनैद नामक युवक ने रवि बनकर एक महिला का वर्षों तक शारीरिक शोषण किया और उसके चार साल ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र। (इनसेट- आरोपित जुनैद)
HighLights
जुनैद ने रवि बनकर महिला का वर्षों तक शारीरिक शोषण किया।
आरोपित ने महिला के चार वर्षीय बेटे से भी अप्राकृतिक कृत्य किया।
इंदौर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित जुनैद को गिरफ्तार किया।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पहचान छिपाकर एक महिला के साथ धोखा करने, शारीरिक शोषण और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित जुनैद को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।
2015 में हुई थी पहचान
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार मुकेरीपुरा नृसिंह बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर जुनैद से हुई थी। आरोपित ने खुद को रवि निवासी नृसिंह बाजार बताकर अपनी असली पहचान और मुस्लिम धर्म की बात छिपाई थी। इसके बाद उसने खुद को रवि बताकर महिला से प्रेम का नाटक किया और शादी का झांसा देकर इंदौर के कई क्षेत्र कालानी नगर, चंदन नगर, जूना रिसाला और महावर नगर में किराए के कमरे लेकर कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
2021 में खुला राज
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में जब वह गर्भवती हुई और उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तब आरोपित ने खुलासा किया कि उसका असली नाम रवि नहीं, बल्कि जुनैद है। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उसके पहचान पत्र और दस्तावेजों में भी नाम बदलवा दिया। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित जुनैद ने उसके चार साल के बेटे के साथ भी घर पर गलत कृत्य किया। इसकी जानकारी बच्चे ने स्वयं अपनी मां को दी। आरोपित महिला और बच्चे के साथ मारपीट भी करता था।
जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता हिंद रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ के पास पहुंची। उन्होंने मोबाइल पर अधिकारियों से बात की। इसके बाद पीड़िता को थाने भेजा गया। रविवार रात पुलिस ने महिला की शिकायत पर गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- इंदौर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर 10 माह बाद चार पर केस दर्ज
ऑटो में आने-जाने के दौरान बढ़ा संपर्क
पीड़िता ने बताया कि उसका परिवार अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहता है। वह खरीदारी करने राजवाड़ा गई थी। इसी दौरान घर छोड़ने के लिए ऑटो लेने के दौरान उसकी जुनैद से पहचान हुई। जुनैद ने अपना नाम रवि बताया और आने-जाने के लिए उसे फोन करने की बात कही। पीड़िता के अनुसार एक दिन जब उसने आरोपित का आईडी कार्ड देखा, तब उसे उसकी असली पहचान की जानकारी मिली। पुलिस सोमवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया करेगी।
