उज्जैन के बागड़िया टावर में लगी आग, 15 लोग अंदर फंसे; रेस्क्यू में जुटीं दमकल की टीमें
उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बहुमंजिला बागड़िया टावर में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 15 लोग अंदर फंस ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बहुमंजिला बागड़िया टावर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय इमारत के भीतर करीब 15 लोग मौजूद थे, जो आग की लपटों और घने धुएं के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने के साथ ही इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
इलाके में मची अफरा-तफरी
आग के कारण टावर और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, वहीं बचाव दल इमारत के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहा है।
आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...