विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रतलाम में युवती का पीछा कर अश्लील कमेंट, पिता को तेजाब फेंकने की दी धमकी; पुलिस ने आरोपित का निकाला जुलूस

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

रतलाम में एक 20 वर्षीय युवती को कई महीनों से परेशान करने और पीछा करने के आरोप में पुलिस ने ...और पढ़ें

पुलिस ने एक आरोपित को पकड़कर उसका जुलूस निकाला।

पुलिस ने एक आरोपित को पकड़कर उसका जुलूस निकाला।

HighLights

  1. रतलाम में युवती का कई महीनों से पीछा और उत्पीड़न।

  2. आरोपितों ने पिता को तेजाब फेंकने की धमकी दी।

  3. पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। रतलाम शहर में 20 वर्षीय युवती को कई महीनों से परेशान करने और उसका पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन-चार युवक लगातार युवती का पीछा कर उस पर अश्लील और भद्दे कमेंट करते थे। बुधवार को आरोपितों ने स्कूटी से उसका पीछा कर रास्ते में रोकने की कोशिश की। युवती किसी तरह बचकर दुकान पहुंची और हिम्मत दिखाते हुए आरोपितों का वीडियो बना लिया। वीडियो में युवकों के चेहरे के साथ स्कूटी का नंबर भी कैद हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार दोपहर पुलिस गिरफ्तार आरोपित को पैदल बाजार क्षेत्र में उसी जगह लेकर पहुंची, जहां युवती को रोकने और परेशान करने का आरोप है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है।

कई महीनों से कर रहे थे पीछा

युवती ने पुलिस को बताया कि वह शहर में एक इमिटेशन ज्वेलरी की दुकान पर काम करती है। पिछले कई महीनों से तीन-चार युवक दुकान के आसपास घूमते रहते थे और उसका पीछा करते थे। आरोप है कि रास्ते में युवक उस पर अश्लील और भद्दे कमेंट भी करते थे।

लगातार हो रही इस हरकत से युवती परेशान थी, लेकिन डर के कारण उसने परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

स्कूटी से पीछा कर रोकने की कोशिश

बुधवार दोपहर करीब एक बजे युवती भोजन करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपित स्कूटी से उसका पीछा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने अश्लील टिप्पणियां करते हुए युवती को रोकने की कोशिश की। युवती किसी तरह वहां से बचकर अपनी दुकान पहुंची और आरोपितों का वीडियो बना लिया।

वीडियो में स्कूटी का नंबर एमपी 43 जेडई 7695 भी रिकॉर्ड हो गया। युवती ने तत्काल फोन कर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां भी घूम रहे थे।

यह भी पढ़ें- मंदसौर में नींव खोदते ही निकला ‘खजाना’, सैकड़ों ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिले; बंटवारे के विवाद से खुला राज

पिता को भी धमकी, तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की बात कही

युवती के पिता ने आरोपितों को रोका और उन्हें अपनी हरकतें बंद करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वे उनकी बेटी के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे बिगाड़ देंगे।

इस धमकी के बाद युवती और उसका परिवार डर गया। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश

पुलिस ने मामले में 28 वर्षीय अब्दुल हक अताउर्रहमान खिलजी, निवासी माणक चौक, को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर पुलिस उसे पैदल बाजार क्षेत्र में घुमाते हुए घटनास्थल तक लेकर पहुंची।

एसआई शांतिलाल चौहान ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।