स्टूडेंट यानी निडर सवाल, सिस्टम यानी विरोध में सरकार... 'छात्रों की गूंज' के जरिए युवाओं को साधने की कोशिश में राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए युवाओं को साधा, जहां उन्होंने छात्रों की समस्याओं को सुना और सिस्टम पर सवाल उठाए।

'छात्रों की गूंज' के जरिए युवाओं को साधने की कोशिश में राहुल गांधी(फोटो: पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। छात्रों की गूंज के मंच पर जब शनिवार शाम राहुल गांधी पहुंचे तो उन्होंने इंदौर की जमीन से न सिर्फ मालवा-निमाड़ बल्कि विंध्य और महाकौशल के युवाओं को भी साधने की कोशिश की। दोपहर में इंदौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हर बार की तरह सफेद टीशर्ट पहने थे, लेकिन शाम को जब छात्रओं के बीच पहुंचे तो काली टीशर्ट और से पेंट के युवाओं को लुभाने वाले कॉबिनेशन में नजर आए।
राहुल ने बोलने की शुरुआत भले ही स्टूडेंट की छह खासियतें बताने के साथ की। कहा कि स्टूडेंट विनम्र और प्यार फैलाता है, लेकिन सवाल पूछता है। सिस्टम सवाल पूछने वाले स्टूडेंट के खिलाफ खड़ा है। राहुल ने सिस्टम को समझाते हुए मंच पर सरकार, भाजपा और रसंघ के तमाम राजनीतिक चेहरों की तस्वीरें प्रदर्शित कीं।
सरकार के करीबी माने जाने वाले उद्योगपतियों के नाम भी बिना हिचक इस मंच से लिए। कंसर्ट के अंदाज में भले ही आयोजन का खाका तैयार किया गया था, लेकिन राहुल गांधी के लिए 2029 की जमीन तैयार करने का लक्ष्य साफ नजर आया।
सिस्टम की वजह से मेरे भाई की जान गई
दिल्ली हादसे में मृत देवास के छात्र अर्पित जाज की बहन प्रियांशी ने कहा कि सिस्टम की वजह से मेरे भाई जैसे मासूमों की जान जा रही है। मेरे भाई की तरह मिडिल क्लास के छात्र घर से दूर दिल्ली बेहतर करियर के लिए जाते हैं।
दिल्ली में हुए हादसे के 13 दिन बीत गए कोई एक्शन नहीं लिया गया, न किसी ने हमसे बात की। उस हादसे में डेडबाड़ी छुपाई जा रही थी। डाक्टर मेरे भाई की 35 वधीय बताकर उसे मिसिंग बताने वाले थे।
करोड़ों का बजट, लेकिन सुविधा नहीं
खरगोन के छात्र रजत गंगारेकर ने आरोप लगाया कि आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कालेज में गेस्ट फैकल्टी नहीं है. बैठकर पढ़ने के लिए क्लासरूम नहीं है। छात्राओं के लिए साफ वाशरूम नहीं है। यूनिवर्सिटी को सालाना आठ करोड़ का बजट मिलता है, लेकिन विकास पर खर्च नहीं हो रहा है।
मिर्च की चटनी से भरते हैं पेट
सेंधवा की छात्रा प्रियांका सेंगर ने कहा कि सरकारी छात्रावास में खाना अच्छा नहीं मिलता, घर से मिर्च की चटनी लेकर जाते हैं, ताकि पेट भर सके। पढ़ाई के लिए किराए का चर लेने पर माता के गहने, खेत गिरवी रख रहे है। बस पास व गैस टंकी महगे हो गए है। आदिवासी कैसे पढ़े?
बीएड, डीएड के लिए सीट नहीं है
इंदौर की छात्रा दीप्ति सिंह ठाकूर ने बताया कि पात्रता परीक्षा के तहत माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल में चयनित हूं, लेकिन मुझे आज उक नौकरी नहीं मिली। बीएड, डीएड करने वालो के लिए उनके पास सीट नहीं है, घोटाले, भ्रष्टावार के लिए उनके पास सीट है।
एक रुपये में हमें कमरा क्यों नहीं देते
उज्जैन की छात्रा राधा मालवीय ने कहा कि पीएबड़ी की पढ़ाई में लाखी रुपये खर्च हो रहे हैं। छात्रवास म मिलने पर किराए से रहना पड़ता है।
ब्याज से पैसे लेकर किराया भर रहे है। छात्रवासी मैं सीट नहीं है। एक रुपये में उद्योगों को जमीन देने वाले एक रुपये में कमरा क्यों नहीं देते?
डीसीपी से बहस
आयोजन स्थल पर भारी भीड़ की देख इवेट सभाल रही कथनी और व्यवस्था में लगी पुलिस के हाथ-पैर भी फूलते दिखे। करीब साढ़े चार बजे डीसीपी नरेंद्र रावत मंच पर चले गए और आयोजन शुरू करने के लिए कहा।
इस पर राहुल गाधी के सहयोगी केवी बैजू से उनकी बहस और धक्कामुक्की हो गई। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े व चिंटू चौकसे पहुंचे और डीसीपी से कह दिया, याद रखना, आज के बाद कल भी आता है।
कार्यक्रम से पहले पोस्टवार
राहुल गांधी के आने के पहले ही शनिवार सुबह से शहर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया था। छात्रों की गूज' के विरोध में 'झूठ की गूंज' के पोस्टर शहर में लगे दिखे। शहर अध्यक्ष चिंटू वौकसे ने इसे भाजपा की ओछी राजनीति करार दिया।
दोपहर ठीक पौने दो बजे राहुल इंदौर विमानतल पर पहुंचे तो होटल तक के रास्ते में कांग्रेसी स्वागत मथ लगाए बैठे रहे। एयरपोर्ट पर धक्कामुक्की हुई और चंद्रगुप्त चौराहे पर भी यही हाल दिखा।
नवलखा तक लगी कतार
शाम को आयोजन स्थल पर राहुल पहुंचे तो युवा नवलखा से रीजनल पार्क तक कतार लगाकर खड़े दिखे। कुल करीब एक घंटे और छह मिनट राहुल मंच पर रहे।
इंटरनेट पर चली कुछ वीडियो क्लिप में अभिनेत्री कंगना रनौत से लेकर ऐसे तमाम चेहरे दिखाए। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार युठाओं को अचभवत बनाना चाहती है।
कार रोककर खिंचवाई फोटो
कार्यक्रम से लौटते समय राहुल गांधी ने एयरपोर्ट रोड पर अपना कटआउट लेकर खड़े एक परिवार को देखा तो कार रुकवा दी। महिलाओं-युवाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
नया छात्र संगठन कांग्रेस का मंच
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) नामक छात्र संगठन, जो बीते दौर में पीएससी से लेकर जंतर-मंतर तक के आयोजन को इंदौर में संचालित कर चुका है, वह भी राहुल के बहाने कांग्रेस के मंच पर नजर आया।
भाजपा ने साधा निशाना
दिल्ली में जीत का मना जश्न इंदौर: छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कचग्रेस को यदि युवाओं के साथ होने का भरोसा होता तो उसे छात्रों के बीच अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की आवश्यकत नहीं पड़ती।
स्थानीय भाजपा कार्यालय पर दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप की जीत का जान भी मना। इससे पहले दोपहर में इंदौर पहुंचे राहुल गांधी को भाजपा नेत्रिया काले झंडे दिखाने भी पहुंची।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम की बिहार तक गूंज, मिमिक्री विवाद पर क्या बोले JDU नेता?
यह भी पढ़ें- 'राखी सावंत के साथ मंच साझा करेंगे राहुल गांधी', DUSU Election Result पर निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला
