विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से शिक्षा-रोजगार पर करेंगे सीधा संवाद; एयरपोर्ट के बाहर उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:38 PM (IST)

राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचे, जहां वह युवाओं और विद्यार्थियों से शिक्षा व रोजगार समेत ...और पढ़ें

राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

HighLights

  1. राहुल गांधी इंदौर में युवाओं से शिक्षा-रोजगार पर सीधा संवाद करेंगे।

  2. 'छात्रों की गूंज' का गैर-राजनीतिक स्वरूप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

  3. जेन-जी और 35 वर्ष तक के युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के करीब 60 नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इनमें विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे। एयरपोर्ट से होटल तक अलग-अलग स्थानों पर मंच बनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया गया।

शाम 5:30 बजे रीजनल पार्क के सामने मैदान में राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का फोकस शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। आयोजन में गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

35 वर्ष तक के युवाओं को जोड़ा

कांग्रेस ने इस आयोजन को खासतौर पर जेन-जी और 35 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। पार्टी पिछले करीब 20 दिनों से आयोजन की तैयारियों के साथ युवाओं के पंजीयन में जुटी हुई थी।

Cong welcome RG 85965

शुक्रवार शाम तक आयोजन की अनुमति, फायर और इलेक्ट्रिक एनओसी को लेकर कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच खींचतान चलती रही। कांग्रेस नेताओं ने एनओसी में देरी को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए इसे ‘प्रशासनिक यातना’ बताया।

मंच पर राहुल गांधी ही रहेंगे

आयोजन की खास बात यह है कि इसे गैर राजनीतिक स्वरूप देने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के झंडे और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया गया है। राहुल गांधी मंच पर अकेले युवाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के अन्य नेताओं को मंच साझा नहीं कराया जाएगा।

RG portrait Lady 2141

पहले इन शहरों में हुए कार्यक्रम

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत इससे पहले कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इंदौर में राहुल गांधी शाम 5:30 बजे से रात 8:15 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद शनिवार रात ही दिल्ली लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'पोहा खिलाओगे या जलेबी?' राहुल गांधी का इंदौर कनेक्शन चर्चा में; 'छात्रों की गूंज' में डेढ़ घंटे करेंगे युवाओं से संवाद

कार्यक्रम में क्या रहेगा खास

युवाओं से सीधा संवाद: शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी बात करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे।
गैर राजनीतिक स्वरूप: आयोजन स्थल पर कांग्रेस के झंडे और चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
35 वर्ष तक उम्र सीमा: कार्यक्रम में युवाओं, खासकर जेन-जी को केंद्र में रखा गया है।
मंच पर अकेले राहुल: कांग्रेस नेताओं के बिना राहुल गांधी युवाओं को संबोधित करेंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस की शर्तों के अनुसार रूट, पार्किंग और आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं की गई हैं।