विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के इस गांव में नहीं है कोई मुस्लिम, फिर भी हिंदू निकालते हैं सूफी दरगाह पर 'संदल' का जुलूस

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:34 AM (IST)

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदारली गांव में मुस्लिम आबादी न होने के बावजूद हिंदू समुदाय सूफी संत हजरत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बुरहानपुर के बोदारली गांव में हिंदू निकालते हैं संदल जुलूस।

  2. मुस्लिम आबादी न होने पर भी हिंदू निभाते हैं दरगाह परंपरा।

  3. यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता का अनूठा प्रतीक है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिले का अपनी अनोखी पहचान के लिए फेमस है। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लिए ये अनोखी मिसाल पेश करता है।

यहां पर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं रहते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में भी गांव के फेमस सूफी दरगाह पर कोई रस्म नहीं रुकती। हिंदू यहां पर बढ़ चढ़ कर त्योहार में शरीक होते हैं परंपरा को पूरी तन्मयता से निभाते हैं।

हिंदू होते हैं शरीक

बुरहानपुर में 'संदल शरीफ' (जिसे 'संदल मुबारक' भी कहा जाता है) के इस आयोजन में, सूफी संत वली अल्लाह के उर्स (पुण्यतिथि) के मौके पर एक जुलूस निकाला जाता है। यह जुलूस बुरहानपुर में हजरत सैयद बोदलशाह वली बाबा की दरगाह पर जाकर खत्म होता है। दिलचस्प बात यह है कि बुरहानपुर के बोदारली गांव में कभी कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहा है। ऐसे में यहां के लोकल हिंदू इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

पीढ़ियों से करते हैं देखभाल

ऐसा ही नजारा गुरुवार को दिखा। सामुदायिक भावना को बढ़ावा देते हुए हिंदू ग्रामीणों ने अपने सिर पर सफेद रुमाल बांधा और ढोल-ताशे की थाप के बीच एक जुलूस निकाला। लोग में पारंपरिक 'संदल' लेकर गांव की संकरी गलियों से गुजरे। सबसे आगे घोड़े चल रहे थे और उनके पीछे ग्रामीण पैदल चल रहे थे। गुरुवार रात को यह जुलूस हजरत सैयद बोदलशाह वली बाबा की दरगाह पर पहुंचा।

बुरहानपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर स्थित इस गांव के हिंदू निवासी पीढ़ियों से इस दरगाह के संरक्षक रहे हैं। वे इसकी पवित्र परंपराओं को सहेज कर रखते हैं और उर्स के मौके पर हर साल 'संदल' का आयोजन करते हैं।

आसपास के लोग श्रद्धा से आते हैं

इस सूफी परंपरा को बनाए रखने और आगे बढ़ाने में मुसलमानों की गैरमौजूदगी शायद ही महसूस होती है। गैर-मुसलमान न केवल पवित्र दरगाह की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं, बल्कि आस-पास के गांवों और यहां तक कि महाराष्ट्र से आने वाले उन श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्था करते हैं जो यहां नमन करने आते हैं।

मन्नत पूरी होने की आस

लोग अपनी उम्मीद पूरा होने की आस में यहां पर आते हैं। इनमें ऐसे निःसंतान जोड़े भी शामिल होते हैं, जो संतान प्राप्ति के लिए संत का आशीर्वाद लेने आते हैं। लोगों का कहना है कि यहां मांगी गई दुआएं शायद ही कभी खाली जाती हैं। कई परिवार अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद, शुक्रिया अदा करने आते हैं।

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक

दरगाह की देखरेख करने वाले रमेश पाटिल कहते हैं हजरत सैयद बोदलशाह वली बाबा के प्रति हिंदू ग्रामीणों की अटूट आस्था ही है। रमेश यहां पर लगभग 30 से 40 वर्षों से इस काम को देख रहे हैं।

TOI के मुताबिक पाटिल ने कहा कि उर्स के मौके पर आस-पास और दूर-दराज के इलाकों से हिंदू और मुस्लिम, दोनों ही समुदायों के श्रद्धालु इस दरगाह पर आते हैं। सभी को बाबा और उनके आशीर्वाद की शक्ति पर पूरा भरोसा है। 'संदल' जुलूस ढोल-ताशे की थाप के साथ निकाला जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।