विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ladli Behna Yojana: 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची योजना की 40वीं किस्त; CM बोले- लाड़ली बहनें अब लाभ लेने वाली नहीं, कमाने वाली बनेंगी

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:22 PM (IST)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में 1,835 करोड़ रुपये से ...और पढ़ें

कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी को दुलार करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी को दुलार करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 40वीं किस्त के रूप में ₹1,835 करोड़ मिले।

  2. आगर-मालवा में ₹254 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन।

  3. मुख्यमंत्री ने कहा, लाड़ली बहनें अब लाभ कमाने वाली बन रही हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर-मालवा के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की 40वीं किस्त के रूप में 1,835 करोड़ नौ लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता अंतरित की। इस दौरान उन्होंने 225.95 करोड़ रुपये लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 28.14 करोड़ रुपये लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें अब लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी सशक्तीकरण केवल नारों से नहीं हो सकता। इसके लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

50 लाख पट्टाधारियों की निश्शुल्क रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां 17 सितंबर से स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख भू-अधिकार पट्टाधारियों की निश्शुल्क रजिस्ट्री करवाई जा रही है। इससे उन्हें पट्टे की जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम परिवहन के लिए गांव-गांव और पंचायतों में बसें शुरू की गई हैं। वर्ष 2030 तक प्रदेश में 15 हजार और बसें चलाई जाएंगी।

आगर में चार हजार करोड़ के उद्योग की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगर में आलू आधारित करीब 4,000 करोड़ रुपये के उद्योग की दिशा में काम किया जाएगा। आने वाले समय में जिले में 300 से अधिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

धार्मिक पर्यटन बढ़ने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। उज्जैन में वर्ष 2022-23 में जहां 70 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर आठ करोड़ हो गई है। प्रदेश में इस वर्ष 20 करोड़ से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- जहरीली शराब कांड पर दिग्विजय का बड़ा आरोप: ‘सागर SP हर महीने कर रहे 50 लाख की वसूली’, EOW जांच की मांग

मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया।