विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़वानी में गणेश विसर्जन के जुलूस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराए, समर्थन में लगे नारे; Video वायरल

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:15 PM (IST)

बड़वानी जिले के अंजड़ में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराए गए ...और पढ़ें

अंजड़ नगर में झांकियों के चल समारोह में लारेंस बिश्नोई का पोस्टर लहराता युवक। (वीडियो ग्रैब)

अंजड़ नगर में झांकियों के चल समारोह में लारेंस बिश्नोई का पोस्टर लहराता युवक। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. अंजड़ में गणेश विसर्जन जुलूस में लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराए।

  2. युवाओं ने गैंगस्टर के समर्थन में नारे लगाए, वीडियो वायरल हुए।

  3. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ में अनंत चतुर्दशी पर निकले गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराने और उसके समर्थन में नारे लगाने का मामला सामने आया है। पोस्टर लहराते युवाओं के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने में जुटी है।

झांकियों के बीच लहराए पोस्टर

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गणेश विसर्जन से पहले अंजड़ में ठीकरी रोड और राजपुर रोड से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें 'गदर' फिल्म पर आधारित मंचन भी शामिल था, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इसी दौरान कुछ युवाओं ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लहराए। उसके समर्थन में नारे लगाए जाने की बात भी सामने आई है। युवाओं ने जुलूस के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए, जो अब प्रसारित हो रहे हैं। झांकियों का सिलसिला रविवार सुबह करीब 9 बजे तक चला।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंजड़ थाना प्रभारी आरआर चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आलीराजपुर में सगाई के बाद भी प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने गला घोंट मार डाला; युवती समेत तीन गिरफ्तार

इंटरनेट मीडिया के प्रभाव पर भी उठे सवाल

समाजशास्त्रियों और पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेट मीडिया के प्रभाव में कुछ युवा गैंगस्टरों की जीवनशैली से आकर्षित होकर ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, कानून के दायरे में आने वाली ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।