विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, वेयर हाउस मालिक के घर फायरिंग कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती

Published: Thu, 19 Mar 2026 05:30 PM (IST)

खरगोन के भीलगांव में दिलीप राठौड़ के घर फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने ...और पढ़ें

खरगोन में किसान पर लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे ने की फायरिंग (प्रतीकात्मक चित्र)

खरगोन में किसान पर लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे ने की फायरिंग (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित भीलगांव में किसान व वेयर हाउस मालिक दिलीप राठौड़ के घर पर 16 मार्च को हुई फायरिंग से राजधानी तक हड़कंप मचा हुआ है। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) भी सक्रिय हो गई है। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली है। वहीं दिलीप के बेटे सत्येंद्र राठौड़ ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और बम से उड़ाने की धमकी देने का उल्लेख किया है।

सत्येंद्र के मुताबिक 17 मार्च को उनके पिता के नंबर पर वॉइस कॉल आया था, जिसमें परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कहा गया कि सोमवार रात उनके घर मैंने गोली चलवाई है, घटना का वीडियो भी वाट्सएप किया। 18 मार्च को पुन: विदेश के नंबर से उन्हें और पिता को वॉइस कॉल किया गया, लेकिन दोनों ने पिक नहीं किया।

एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। उन्होंने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि दिलीप के घर पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

इंटरनेट मीडिया पर लिखा- पहली और आखिरी चेतावनी

इधर, हैरी बॉक्सर नामक आइडी से इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लिए जाने का जिक्र है। इसमें दिलीप पर किसानों का शोषण करने और किसानों के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे लूटने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया गया कि यह पहली और आखिरी चेतावनी है, अगली बार जानलेवा हमला किया जाएगा। समय रहते बात नहीं मानी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड के बाद EV की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, करोड़ों की स्पोर्ट्स कार भी चलते-चलते हो गई थी खाक

बता दें कि इस घटना के बाद से राठौड़ परिवार दहशत में है। दिलीप राठौड़ ने बताया कि वे फिलहाल घर पर नहीं हैं। फायरिंग के बारे में ज्यादा कुछ कहने से इन्कार किया। कहा कि घर वाले डरे हुए हैं।