MP: प्रेम विवाह की खुशी थाने पहुंचते ही पल भर में काफूर... लड़की निकली नाबालिग, लड़का पहुंच गया सलाखों के पीछे
खंडवा में एक प्रेमी युगल शादी के बाद थाने पहुंचा, जहां लड़की के नाबालिग होने का खुलासा हुआ। 16 वर्षीय ...और पढ़ें

प्रेमी जोड़े को सहना पड़ा जुदाई का दर्द (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। खंडवा में प्रेम कहानी उस वक्त कानूनी पचड़े में बदल गई, जब शादी के बाद खुद थाने पहुंचे प्रेमी युगल के दस्तावेजों ने सच्चाई उजागर कर दी। प्रेम संबंध में घर छोड़कर गई किशोरी नाबालिग निकली, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
घटना रामेश्वर चौकी क्षेत्र की है। यहां 8 जनवरी को एक परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई है। परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस की शरण ली और थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
शादी कर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा
गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। इसी बीच शुक्रवार को अचानक एक युवक अपनी कथित पत्नी के साथ रामेश्वर चौकी पहुंचा। युवक ने अपना नाम पिंकेश (21 वर्ष), निवासी सुदामापुरी, खंडवा बताया और कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया है।
पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि किशोरी की गुमशुदगी पहले से दर्ज है। इसके बाद दोनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें युवती की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।
यह भी पढ़ें- हाईप्रोफाइल पार्टियों में MD ड्रग्स की सप्लाई का पर्दाफाश, इंदौर में इवेंट कंपनी संचालक समेत 3 गिरफ्तार
कानूनन नाबालिग से विवाह और उसे घर से ले जाने का मामला बनने पर पुलिस ने आरोपी पिंकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
