विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खंडवा में ‘नकली घी’ का भंडाफोड़ : बेगम पार्क के पास छापा, ड्रमों में भरी मिली चर्बी और जानवरों के अवशेष

Published: Fri, 24 Apr 2026 12:52 PM (IST)

खंडवा के इमलीपुरा में जिला प्रशासन ने नकली घी बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापामार कार्रवाई ...और पढ़ें

ड्रमोें के अंदर भरकर रखा था चर्बीयुक्त घी।

ड्रमोें के अंदर भरकर रखा था चर्बीयुक्त घी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में मिलावटी घी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इमलीपुरा स्थित बेगम पार्क के पास जिला प्रशासन की छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में चर्बी युक्त घी और पशुओं के अवशेष जब्त किए गए हैं। लंबे समय से यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी, नगर निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। छापे के दौरान परिसर में बोरियों में भरी जानवरों की खाल और हड्डियां, साथ ही ड्रमों व कनस्तरों में चर्बी युक्त घी बरामद हुआ।

khndwa drum 21563

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद संचालक अनवर कुरैशी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने वर्ष 2023 का अपशिष्ट सामग्री रखने का ट्रेड लाइसेंस होने का दावा किया, हालांकि प्रशासन अब इसकी वैधता और गतिविधियों की जांच कर रहा है।

टीम ने दो अलग-अलग मकानों से कुल 9 ड्रम और 69 कनस्तरों में भरा चर्बी युक्त घी जब्त किया है। मौके से लिए गए सैंपल पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे गए हैं।

khndwa g 21562

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई अब जाकर हुई है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में दूसरी शादी के बाद युवक की क्रूर हरकत : पहली पत्नी का मुंडन कर नग्न अवस्था में बनाया वीडियो, साले को भेजा