महाराष्ट्र से आए युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत, स्वजन ने जताई नरबलि की आशंका; जांच जारी
महाराष्ट्र से उज्जैन दर्शन करने आए 28 वर्षीय हेमंत सपकाल की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन ने हत्या और नरबलि की आशंका जताई है।
-1795285769569_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
महाराष्ट्र के हेमंत सपकाल की इंदौर में संदिग्ध मौत हुई।
स्वजनों ने नरबलि और अघोरी पूजा की आशंका जताई।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में नरबलि की बात से इनकार किया।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। महाराष्ट्र से उज्जैन में दर्शन करने आए 28 वर्षीय युवक की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान हेमंत सपकाल के रूप में हुई है। वह पेशे से कारपेंटर था। उसकी मौत के बाद स्वजन ने हत्या और नरबलि की आशंका जताई है।
उनका आरोप है कि पैसों की वर्षा कराने का झांसा देकर हेमंत को अघोरी पूजा और टोने-टोटके के जाल में फंसाया गया था। हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद फिलहाल नरबलि की बात से इन्कार किया है।
इंदौर पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि हेमंत एमजी रोड थाना क्षेत्र की एक बिल्डिंग में जाता दिखाई दिया। 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात वह इसी बिल्डिंग की ओर भागता हुआ नजर आया। इसके कुछ देर बाद वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
एमजी रोड थाना प्रभारी विजयसिंह सिसोदिया का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जिनसे हत्या की पुष्टि हो, फिर भी अभी जांच जारी है। तीन उंगलियां कटी होने का दावा, विक्की पर जताई आशंकावहीं, हेमंत के स्वजन ने उसकी मौत को सामान्य हादसा मानने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि हेमंत की तीन उंगलियां कटी हुई थीं।
स्वजन ने किसी विक्की नामक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए उसकी भूमिका की जांच की मांग की है। उनका दावा है कि हेमंत ने फोन पर उनसे बातचीत के दौरान बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे लगे हैं और उसकी हत्या हो सकती है। इसी आधार पर स्वजन को आशंका है कि उसे किसी साजिश के तहत अघोरी पूजा और नरबलि के लिए फंसाया गया होगा।