विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में छात्र ने की खुदकुशी, वीडियो कॉल पर परिवार से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:17 AM (IST)

इंदौर में 19 वर्षीय फार्मेसी छात्र सौरभ पटेल ने वीडियो कॉल पर अपनी मां और बहनों से बात करते हुए ...और पढ़ें

युवक ने खुद को गोली मारी (प्रतीकात्मक चित्र)

युवक ने खुद को गोली मारी (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त वह अपनी मां और बहनों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना नेहरू नगर इलाके की है। मृतक की पहचान सौरभ पटेल (19) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मैहर का रहने वाला था और खंडवा रोड स्थित एक निजी कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने चार दोस्तों के साथ जयसिंह राठौर के मकान में किराये से रह रहा था।

घर में मौजूद थे दोस्त, पिता गए थे बाजार

कुछ दिन पहले ही सौरभ के पिता धर्मराज पटेल मैहर से इंदौर आए थे और एमजी रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में गार्ड की नौकरी करने लगे थे। घटना के समय पिता सब्जी लेने बाहर गए थे। घर में सौरभ के चार दोस्त मौजूद थे, जिनमें से दो बाहर थे, जबकि दो अन्य कमरे में बैठकर मैच देख रहे थे।

वीडियो कॉल के दौरान चली गोली

घटना के वक्त सौरभ अलग कमरे में बैठकर अपनी मां और बहनों से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी बीच उसके पिता ने उसे कॉल कर 73 रुपये यूपीआई के जरिए मांगे थे। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनते ही दोस्त कमरे में पहुंचे तो सौरभ खून से लथपथ पड़ा था।

लाइसेंसी राइफल से की खुदकुशी

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, सौरभ ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल किया। उसने पहले राइफल को पैर से ट्रिगर दबाकर छाती में गोली मारी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- खरगोन में कारोबारी के घर गोलीबारी कर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 गुर्गे गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।