इंदौर में स्वाधीनता दिवस पर बच्चों को बांटे लड्डुओं में निकले कीड़े, खजराना मंदिर की दुकान पर कार्रवाई
इंदौर के देवगुराड़िया स्थित एक स्कूल में बच्चों को बांटे गए लड्डुओं में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। खाद्य ...और पढ़ें

दूषित लड्डुओं का वितरण। (AI Generated Image)
HighLights
देवगुराड़िया स्कूल में बच्चों को बांटे लड्डुओं में मिले कीड़े।
खजराना गणेश मंदिर परिसर की दुकान से खरीदे गए थे लड्डू।
खाद्य विभाग ने दुकान से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र स्थित एक स्कूल में बच्चों को बांटे गए लड्डुओं में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ बच्चों ने लड्डू में कीड़े होने की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वितरण रुकवा दिया। मामला सामने आते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लड्डुओं की जांच की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि स्कूल में वितरण के लिए ये लड्डू खजराना गणेश मंदिर परिसर की एक दुकान से खरीदे गए थे। इसके बाद टीम संबंधित दुकान पर पहुंची और वहां उपलब्ध लड्डुओं के नमूने लिए।
लैब रिपोर्ट से खुलेगा लड्डुओं की गुणवत्ता का राज
खाद्य विभाग ने लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अब लैब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि लड्डुओं में कीड़े किस वजह से पाए गए और खाद्य सामग्री निर्धारित गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
मंदिर परिसर की प्रसाद दुकानों पर भी उठे सवाल
घटना के बाद खजराना गणेश मंदिर परिसर में प्रसाद और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। खासतौर पर यह जांच जरूरी मानी जा रही है कि मंदिर परिसर में संचालित प्रसाद की दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने कितनी नियमितता से लिए जाते हैं और उनकी गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर होती है।
