विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी 15 करोड़ रुपये रंगदारी

Published: Fri, 20 Mar 2026 06:00 PM (IST)

रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। बदमाशों ...और पढ़ें

अज्ञात शख्स ने कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी रंगदारी।

अज्ञात शख्स ने कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी रंगदारी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के पॉश तुकोगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बदमाशों ने फोन कर न सिर्फ उन्हें डराया, बल्कि करोड़ों रुपये की रंगदारी भी मांगी, जिससे व्यापारी और उनका परिवार दहशत में है।

फोन न उठाने पर बढ़ा दी रकम

जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन जब कारोबारी ने दोबारा आए कॉल को रिसीव नहीं किए, तो बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए रकम में 5 करोड़ रुपये और जोड़ दिए। अब कुल 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है।

पुलिस के पास पहुंचा मामला, जांच तेज

लगातार धमकियों से परेशान होकर संजय जैन ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से उन मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा रही है, जिनसे कॉल किए गए।

यह भी पढ़ें- MP में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ का साया? खरगोन में व्यवसायी के घर फायरिंग के बाद ATS अलर्ट, गैंगस्टर के नाम पर पहले भी मिल चुकी धमकियां

गैंग का नाम या किसी की साजिश?

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वाकई यह कॉल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने किए हैं या फिर किसी ने इस कुख्यात गैंग का नाम इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलने की कोशिश की है।

घटना के बाद शहर के व्यापारी वर्ग में भी चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है।