विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ का साया? खरगोन में व्यवसायी के घर फायरिंग के बाद ATS अलर्ट, गैंगस्टर के नाम पर पहले भी मिल चुकी धमकियां

Published: Thu, 19 Mar 2026 09:40 PM (IST)

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रदेश में लोगों को धमकाने के कई मामले आ चुके हैं सामने। खरगोन में व्यवसायी ...और पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, भोपाल। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कुछ घटनाओं में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश में सक्रिय होने की आशंका है। खरगोन जिले में व्यवसायी दिलीप राठौड़ के यहां फायरिंग के बाद मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) भी लॉरेंस बिश्नोई का प्रदेश में कनेक्शन तलाशने में जुट गया है। हालांकि, एटीएस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इस गैंग के तार इस घटना से जुड़ते नजर नहीं आ रहे हैं।

व्यवसायी के घर पर की फायरिंग

गौरतलब है कि खरगोन में वेयर हाउस मालिक दिलीप राठौड़ के घर पर 16 मार्च को फायरिंग की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बाक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली है। इससे जुड़ी इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट भी प्रसारित हो रही है। जिसमें दिलीप पर किसानों के नाम फर्जी आइडी बनाकर रुपये लूटने का आरोप लगाया गया है।

एटीएस खंगाल रही सूत्र

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रदेश में लोगों को धमकाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। शुरुआती जांच के आधार पर एटीएस को पता चला है कि कुछ लोग लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। खुद धमकाने की जगह लोग किसी तीसरे व्यक्ति का उपयोग करते हैं। इसके बदले में पांच से 10 हजार रुपये तक देते हैं। यह भी बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई अभी जेल में है।

यह भी पढ़ें- खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, वेयर हाउस मालिक के घर फायरिंग कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती

लॉरेंस के नाम से पहले भी मिल चुकी धमकी

यहां पर यह भी बता दें कि इसी सप्ताह मप्र के राजगढ़ जिले में एक बीड़ी कारखाने के दरवाजे के पास एक पत्र मिला था, जो लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर था। इसकी जांच में भी पुलिस को बिश्नोई गैंग का जुड़ाव नहीं मिला। इसके पहले फरवरी में अशोकनगर के व्यापारी के पास इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा था।