विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में भाजपा नेता को थाने में पीटा, पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:40 PM (GMT+05:30)

इंदौर के एरोड्रम थाने में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे पुजारी और उनके बहनोई, जो एक भाजपा नेता हैं, को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा।

इंदौर में भाजपा नेता को थाने में पीटा।

इंदौर में भाजपा नेता को थाने में पीटा।

HighLights

  1. पुजारी और भाजपा नेता को थाने में पीटा गया।

  2. एरोड्रम थाने के पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच हुए।

  3. विधायक समर्थक भाजपा नेता की पिटाई से हंगामा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मारपीट की शिकायत लेकर इंदौर के एरोड्रम थाने पहुंचे पुजारी पर पुलिसकर्मी टूट पड़े। पांच घंटे थाने में बैठाया और पुजारी की पत्नी से भी अभद्रता की।

विधायक समर्थक एक भाजपा नेता थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने पुजारी के साथ उनकी भी पिटाई कर दी। दोनों को गिराकर खूब पीटा। इस मामले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।

मामले की शुरुआत शुक्रवार को पुजारी जयदीप दुबे के साथ मारपीट से हुई थी। कार खड़ी करने के दौरान उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया।

आरोपितों ने जयदीप और उनकी पत्नी से मारपीट की। शाम साढ़े पांच बजे दंपती रिपोर्ट लिखवाने एरोड्रम थाने पहुंचा तो उन्हें साढ़े 10 बजे तक पुलिसकर्मियों ने बैठाकर रखा। कभी मेडिकल फॉर्म भरने का बहाना बनाया तो कभी ड्यूटी बदलने के बहाने टालते रहे।

जयदीप के बहनोई भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज चौबे थाने पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी ने कहा कि तेरे हिसाब से काम नहीं होगा। नोकझोंक हुई तो पुलिसकर्मियों ने पंकज व जयदीप की घसीटते हुए जमकर पिटाई की। इसके बाद विधायक गोलू शुक्ला ने अपने समर्थकों को थाने भेजा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देर रात तक थाने को घेरे रखा।