'मैगी बनाकर खिलाई, निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधे’; रोंगटे खड़े कर देगा MBA छात्रा के हत्यारे का कबूलनामा
इंदौर के द्वारिकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धामनोतिया ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। ...और पढ़ें

हत्या के आरोपी पीयूष धामनोदिया को पुलिस रूम पर लेकर गई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष धामनोतिया ने घटनास्थल पर पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। मंगलवार दोपहर पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई, जहां उसने किचन की ओर इशारा करते हुए बताया कि पहले उसने छात्रा को मैगी बनाकर खिलाई, फिर उसे निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांध दिए और हत्या कर दी।
पर्स से मिला कबूलनामा
तलाशी के दौरान आरोपित के पर्स से एक पत्र बरामद हुआ, जिसमें लिखा था— 'मैंने उसकी हत्या कर दी है, मुझे फांसी दे दो।' पुलिस इस पत्र को मामले में अहम साक्ष्य मान रही है।
द्वारिकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी से नाट्य रूपांतरण कराया गया। उसे अंकल गली स्थित किराए के कमरे पर ले जाया गया, जहां वह करीब 40 मिनट रुका और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोपी ने हत्या के बाद पत्र लिखने की बात भी स्वीकार की।
चैटिंग एप बना विवाद की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक चैटिंग एप को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, पत्र और चाबी जब्त कर ली है। बुधवार को उसे पुनः कोर्ट में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें- शक, सनक और साजिश: मोबाइल हैकिंग से मर्डर तक... पढ़ें इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड की सिहरन भरी कहानी
परिवार ने तोड़ा नाता
घटना के बाद आरोपी के परिवार ने भी उससे दूरी बना ली है। पुलिस के मुताबिक जब पिता को सूचना दी गई तो उन्होंने साफ कहा कि 'वह हमारे लिए मर चुका है।] परिवार ने बताया कि पीयूष को एमबीए की पढ़ाई के लिए भेजा गया था, लेकिन वह नशे की लत में पड़ गया था। आरोपी ने शादी की बात भी की थी, जिस पर पिता सहमत नहीं थे।
हवालात में अजीब व्यवहार
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी का व्यवहार भी असामान्य है। कभी वह रोने लगता है तो कभी अचानक हंसने लगता है। हवालात में वह खुद भी नहीं सोता और अन्य बंदियों को भी जगाकर बहस करता है।
फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले को मजबूत कर रही है। इस जघन्य वारदात ने शहर को झकझोर दिया है और छात्रा की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
