विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड : सहपाठी ने शराब पीकर की थी शव के साथ दरिंदगी, यूट्यूब देखकर 'आत्मा से बात' करने के लिए किया टोटका

Published: Mon, 16 Feb 2026 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Feb 2026 08:49 AM (IST)

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी सहपाठी पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एमबीए की छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार सहपाठी आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी का व्यवहार असामान्य पाया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद वह मानसिक रूप से अस्थिर नजर आया और शव के साथ अमानवीय कृत्य करने के बाद मुंबई भाग गया, जहां उसने कथित तौर पर छात्रा की आत्मा से संपर्क करने के लिए टोने-टोटके किए।

द्वारकापुरी थाना पुलिस ने जब आरोपी पीयूष धामनोदिया से पूछताछ की तो वह छात्रा को याद कर रोने लगा और उससे बात करवाने की जिद करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया कि उसने स्वयं हत्या की है और अब सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। इसके बाद आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या के बाद उसने शराब पी और आपत्तिजनक हरकत की।

‘आत्मा से संपर्क’ के लिए यूट्यूब से सीखा तरीका

जांच में सामने आया कि मुंबई पहुंचने के बाद आरोपी छात्रा की याद में व्याकुल रहने लगा। उसने यूट्यूब पर आत्मा से बात करने के तरीके खोजे और नाला सोपारा के एक सुनसान इलाके में कथित रूप से टोटके की क्रिया की। इसके लिए उसने कुंकुं, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार सामग्री खरीदी। छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी उसके पास पहले से थी। आरोपी को विश्वास था कि छात्रा सपने में आकर उससे बात करेगी।

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

अश्लील वीडियो पोस्ट कर भागा था मुंबई

कृष्ण लालचंदानी (डीसीपी, जोन-1) के मुताबिक, जनकपुरी निवासी पीयूष ने एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या के बाद ट्रेन से मुंबई फरार होने की बात कबूल की है। उसने पूछताछ में बताया कि ट्रेन में बैठने के बाद ही उसने छात्रा के साथ बनाया अश्लील वीडियो कॉलेज ग्रुप में पोस्ट किया और व्हाट्सएप स्टेटस पर भी अपलोड कर दिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में MBA छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, सहपाठी के कमरे में मिला निर्वस्त्र शव, कॉलेज ग्रुप पर प्रसारित हुआ था अश्लील वीडियो 

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि छात्रा के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने उसके मोबाइल से घर न आने के संदेश भेजे। बाद में मुंबई में मोबाइल तोड़कर फेंक दिया।

मोबाइल और चाबी की तलाश

पुलिस अब आरोपी को मुंबई ले जाकर मोबाइल बरामद करने की तैयारी में है। टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने कमरे की चाबी भी फूटी कोठी चौराहा पर फेंक दी थी, जो अब तक बरामद नहीं हो सकी है।