विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में IAS के फार्महाउस पर हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़, लाखों नकद, गाड़ियां जब्त; TI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Published: Wed, 11 Mar 2026 10:28 PM (IST)

इंदौर के आवलीपुरा स्थित आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। 18 जुआरियों ...और पढ़ें

फार्महाउस में जुआ फड़ पर पुलिस ने दी दबिश।

फार्महाउस में जुआ फड़ पर पुलिस ने दी दबिश।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। IAS अधिकारी वंदना वैद्य व उनके पति अंबरीश वैद्य के आवलीपुरा स्थित फार्म हाउस ‘कोठी निवास’ पर जुए का हाईप्रोफाइल अड्डा चल रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर 18 जुआरियों को पकड़ा, जिन्होंने बताया कि वे मास्टरमाइंड जगदीश राठौर उर्फ ‘जगदीश अंकल’ के बुलावे पर आए थे। सरगना जगदीश राठौर सहित करीब पांच लोग फरार हो गए हैं। पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपये नकद, 30 मोबाइल और दो कारें भी जब्त की हैं।

केयरटेकर के शामिल होने का शक

इस मामले में IAS वंदना वैद्य ने केयर टेकर के मिले होने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने मामले में  मानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल की लापरवाही मानते हुए तीनों को निलंबित कर दिया।

आठ जिलों में फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित जगदीश राठौड़ का आठ जिलों में नेटवर्क है, जुआरियों के बीच वह ‘जगदीश अंकल’ और ‘जगदीश कुबड़ा’ के नाम से चर्चित है। वह कभी होटल तो कभी फार्म हाउस किराए पर लेकर रातभर जुआ खिलाता था।

यह भी पढ़ें- पहले पत्नी की निर्मम हत्या, फिर खुद फंदे पर झूल गया पति... इंदौर में दिल दहलाने वाली वारदात

इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन और देवास तक से जुआारी पहुंचते थे। बता दें यह कार्रवाई एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार के नेतृत्व में मानपुर टीआई हिहोर, बडगोंदा टीआई प्रकाश सिंह वास्कले सहित महू और इंदौर की टीम ने की है।

हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। हमारा केयरटेकर भी मिला हुआ हो सकता है। घटना के बाद से उसके नंबर बंद हैं। हमने भी मानपुर पुलिस को शिकायत की है।
-वंदना वैद्य, एमडी, वित्त विकास निगम इंदौर