पहले पत्नी की निर्मम हत्या, फिर खुद फंदे पर झूल गया पति... इंदौर में दिल दहलाने वाली वारदात
इंदौर के परदेशीपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच ...और पढ़ें

मृतक एकनाथ बाघ का जीवित अवस्था का फोटो, जिसने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।
दोनों में था पारिवारिक विवाद
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एकनाथ बाघ के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी का नाम रोहिणी बताया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे इस घटना की वजह माना जा रहा है।
शंका होने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह घर के भीतर से शोर-शराबा और संदिग्ध गतिविधियों की आवाज सुनाई दी। इससे पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर पहुंचने पर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। एक कमरे में एकनाथ बाघ फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी रोहिणी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घर का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
आर्थिक तंगी का भी एंगल
पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी को भी एक कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ पहले मैकेनिक का काम करता था और उसने शेयर मार्केट में पैसा लगाया था। भारी घाटा होने के बाद उसे अपना मकान भी बेचना पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
