यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये मकान बिकाऊ है', इंदौर में मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग हिंदू परिवार ने दरवाजे पर लिखा संदेश
Indore hindu family News इंदौर में मुस्लिम युवकों की धमकियों से परेशान हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदूवादी संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज की FIR
- मुस्लिम युवकों की धमकियों से परेशान हिंदू परिवार पलायन को मजबूर
जेएनएन, इंदौर। Indore hindu family News इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवकों की धमकियों से परेशान हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हो गया है। धमकी और हमले से घबराए हिंदू परिवार ने दरवाजे पर 'मुस्लिमों की प्रताड़ना से परेशान होकर मकान बिकाऊ है' लिख डाला है।
हिंदूवादी संगठन ने किया प्रदर्शन तो हुई FIR
घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन रविवार को विरोध प्रदर्शन करने थाने पहुंचे और नौ लोगों पर एफआइआर दर्ज करवाई। आरोपों के मुताबिक एक महीने पहले प्रकाश का बगीचा (जूनी इंदौर) कालोनी में रहने वाले मुस्लिम युवकों ने राजेश कलमोदिया से विवाद और मारपीट की थी। इस पर राजेश ने थाने में केस दर्ज करवा दिया था।
मुस्लिम युवकों के धमकाने से घबराया परिवार
इसके बाद आरोपितों ने राजेश और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। दर्ज एफआइआर के मुताबिक शुक्रवार को शादाब, रईस, इरफान, सोनू, सलीम, जल्लू, रिज्जू उर्फ रिजवान, रेहाना, मोना उर्फ हीना राजेश की पत्नी मीनाक्षी के पास पहुंचे और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। समझौता के लिए राजी नहीं होने पर गुस्साए आरोपितों ने शनिवार देर रात करीब तीन बजे राजेश के घर पर पटाखे फेंके और फिर धमकाया। इससे घबरा कर राजेश ने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है की सूचना लिख डाली।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एडिशनल डीसीपी जोन चार आनंद यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है। धमकी देने पर नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।