विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर डबल मर्डर केस: पिता-बहन की हत्या कर भागा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, वेश बदलकर छिपा था

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:07 PM (IST)

इंदौर के कालानी नगर में पिता और बहन की हत्या के आरोपी हर्ष यादव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए सिख युवक का वेश बदलकर पगड़ी पहनकर छिपा हुआ था।

आरोपी हर्ष यादव की पहले की तस्वीर। दूसरी तस्वीर में पगड़ी पहने हुए।

आरोपी हर्ष यादव की पहले की तस्वीर। दूसरी तस्वीर में पगड़ी पहने हुए।

HighLights

  1. इंदौर डबल मर्डर आरोपी हर्ष यादव दिल्ली से गिरफ्तार।

  2. पिता और बहन की हत्या कर फरार हुआ था।

  3. पहचान छिपाने के लिए सिख युवक का वेश बनाया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के कालानी नगर में पिता और बहन की हत्या कर फरार हुए हर्ष यादव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोहरे हत्याकांड के बाद से आरोपी करीब एक सप्ताह तक पुलिस को चकमा देता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने सिख युवक का वेश धारण कर लिया था और पगड़ी बांधकर घूम रहा था।

एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में हर्ष पर अपने पिता राजू यादव और बहन हर्षिता की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिससे उसकी तलाश में परेशानी हो रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर दिल्ली में दबिश दी और उसे पकड़ लिया।

पहले पिता की हत्या, फिर बहन को भी मार डाला

जांच के अनुसार, हर्ष ने कथित तौर पर पहले अपने पिता राजू यादव की हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन हर्षिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। कालानी नगर में पिता-पुत्री की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस को हर्ष पर दोनों वारदातों को अंजाम देने का संदेह था।

पगड़ी पहनकर बदल ली पहचान

पुलिस से बचने के लिए हर्ष ने सिख युवक का भेष बना लिया था। वह पगड़ी बांधकर रह रहा था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। फरारी के दौरान वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस की तलाश के बीच आखिरकार उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई।

यह भी पढ़ें- सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी

पूरी वारदात की कड़ी खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पिता और बहन की हत्या के पीछे की वजह, वारदात की पूरी घटनाक्रम और शव ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को पूछताछ में हत्याकांड की कई अहम कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।