विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवास में दिग्विजय की BJP विधायक गायत्री राजे पवार से मुलाकात, सियासी चर्चाएं तेज

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM (IST)

दिग्विजय सिंह ने देवास में भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार से मुलाकात की, जिससे सियासी अटकलें तेज हो गईं। उन्होंने ...और पढ़ें

देवास में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे दिग्विजय सिंह। (फोटो- जागरण)

देवास में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे दिग्विजय सिंह। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह ने देवास में भाजपा विधायक से मुलाकात की।

  2. डेली कॉलेज में RSS कार्यक्रमों पर विरोध जताया।

  3. 'वोट-नोट चोरी' के खिलाफ निकालेंगे जनजागरण यात्रा।

डिजिटल डेस्क, देवास। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को देवास आए। यहां आकर वह कांग्रेस कार्यालय नहीं गए, बल्कि पहले देवास की भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार के निवास पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह भी थे। विधायक निवास पर सिंह व पवार के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद शहर में अटकलों का दौर चला। कांग्रेस नेता भी हैरान थे।

डेली कॉलेज में RSS के कार्यक्रमों पर जताया विरोध

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह डेली कॉलेज इंदौर में आरएसएस के कार्यक्रमों को लेकर विरोध दर्ज करवाने पहुंचे थे। सिंह के अनुसार पहले भी डेली कॉलेज में आरएसएस के कार्यक्रम हुए हैं और आगामी दिनों में होना संभावित है। उनका कहना है कि यह ठीक नहीं है। यह शैक्षणिक संस्था है। यहां आरएसएस अथवा सेवादल के शिविर लगना सही नहीं। राजनीति किसी संस्था के लिए अच्छी नहीं होती।

सिंह के साथ मौजूद कांग्रेस नेताओं के अनुसार उन्होंने डेली कॉलेज के चेयरमैन विक्रम सिंह पवार को इसके लिए समझाया और यह भी कहा कि यदि वह नहीं माने तो विरोध भी करेंगे। दिग्विजय ने कहा कि इस संस्था से हम सभी पढ़कर निकले हैं, इस लिहाज से समझाने गए थे।

शोक संवेदना जताने भी पहुंचे

भाजपा विधायक के निवास से निकलने के बाद दिग्विजय सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी आगामी यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- MP में 27% OBC आरक्षण की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मोहन सरकार ने लगाई विशेष अनुमति याचिका; 13% होल्ड पदों पर राहत की मांग

‘वोट और नोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरण यात्रा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी प्रस्तावित यात्रा का मुख्य उद्देश्य वोट और नोट की कथित चोरी के खिलाफ जनजागरण करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट काटे जा रहे हैं और ईवीएम के जरिए मतों में हेरफेर किया जा रहा है। उन्होंने चढ़ावे में चोरी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इन विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी।

ये आरोप दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान लगाए। उन्होंने अपनी यात्रा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास बताया।

देवास निवासी पुलिसकर्मी फिरोज खान पर भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में कार्रवाई होनी चाहिए।