विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धार में टोल बैरियर पर थार सवारों का हंगामा, कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा; वारदात CCTV में कैद

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:08 PM (IST)

धार जिले के बदनावर में छौकलां टोल प्लाजा पर थार सवार युवकों ने टोलकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें ...और पढ़ें

छौकलां टोल प्लाजा पर सीसीटीवी में मारपीट करते आरोपित। (वीडियो ग्रैब)

छौकलां टोल प्लाजा पर सीसीटीवी में मारपीट करते आरोपित। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. धार के छौकलां टोल प्लाजा पर थार सवारों ने किया हंगामा।

  2. टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की।

  3. एक कर्मचारी गंभीर घायल, सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार जिले के बदनावर क्षेत्र में लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित छौकलां टोल प्लाजा पर रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के अनुसार, थार सवार युवकों ने टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाद में पहुंचे अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य कर्मचारी को भी आरोपितों ने नहीं छोड़ा।

हमले में टोलकर्मी शिजो जान को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रतलाम रेफर किया गया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। मामले में कानवन थाना पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

VIP लेन में पहुंची थार, गाली-गलौज के बाद मारपीट

पुलिस के मुताबिक मालीपुरा निवासी टोलकर्मी रूपेश टांक ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे बोराली निवासी आदर्श उर्फ आदी खराड़ी और यशवंत कटारिया कुछ अन्य साथियों के साथ थार से टोल प्लाजा की छठी नंबर की VIP लेन में पहुंचे।

आरोप है कि यहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और रूपेश के साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दो अन्य साथी दूसरी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। इसके बाद मारपीट और बढ़ गई।

लाठी-डंडों से हमला, कर्मचारी गंभीर घायल

शिकायत के अनुसार आरोपितों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया। इसी हमले में कर्मचारी शिजो जान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया है।

घटना के दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसकी फुटेज पुलिस ने जांच में शामिल की है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में कचरा वाहन ने 10 साल की बच्ची को रौंदा, पैर पर चढ़ा पहिया; CCTV आया सामने

आरोपितों की तलाश

कानवन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आदर्श उर्फ आदी खराड़ी और यशवंत कटारिया समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में मारपीट की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।