धार में धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म, कोर्ट मैरिज के बाद मतांतरण का दबाव; आरोपी फरार
धार जिले के राजगढ़ में आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू ने युवती से संबंध बनाए, फिर कोर्ट मैरिज कर धर्म ...और पढ़ें

धार में युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। (प्रतीकात्मक चित्र)
HighLights
धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव।
आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू फरार, पुलिस तलाश में।
कोर्ट मैरिज के बाद धर्म परिवर्तन की धमकी दी।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू, निवासी सलीम सराय थाना डीलारी, जिला मुरादाबाद एवं वर्तमान निवासी रोहतास नगर शाहदरा सीमापुरी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उससे संबंध बनाए और बाद में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उससे कोर्ट मैरिज की और इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद से प्रभावित होकर इंदौर में नाबालिग छात्र ने छोड़ा घर, पत्र में लिखा- अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं
घटना आजाद मार्ग स्थित एक किराये के कमरे के पास की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार यह घटनाक्रम 5 फरवरी 2026 सुबह से 7 मार्च 2026 दोपहर के बीच हुआ।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता तथा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।
