विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: गरबा में इंदौर की किशोरी से अभद्रता, भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:23 PM (IST)

इंदौर के गरबा स्थल पर 17 वर्षीय किशोरी से अभद्रता के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंदौर गरबा में किशोरी से अभद्रता

इंदौर गरबा में किशोरी से अभद्रता

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र के कनकेश्वरी मैदान स्थित गरबा स्थल पर 17 वर्षीय किशोरी से अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को किशोरी के कथन दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज किया।

हीरानगर थाना प्रभारी कमल किशोर शर्मा के अनुसार, एक किशोरी ने कमल चौहान के विरुद्ध शिकायत की है। आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष है। उसे गरबा स्थल पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात किशोरी गरबा देखने कनकेश्वरी मैदान पहुंची थी। उसकी छोटी बहन गरबा कर रही थी। तभी कमल चौहान ने कथित तौर पर धक्का देते हुए उसे बाहर किया। आरोप है कि छेड़छाड़ भी की।