विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता-पिता कहते थे- मोदीजी के साथ तेरी तस्वीर घर में लगाएंगे; एशियन गेम्स के पदकवीर देवास के जय का सपना पूरा

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:47 PM (IST)

देवास के एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता जय मीणा ने अपने कोच सुदेश सांगते के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

खिलाड़ी जय मीणा ने रैकेट भेंट किया तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने थपथपाई पीठ। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

खिलाड़ी जय मीणा ने रैकेट भेंट किया तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने थपथपाई पीठ। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. एशियन गेम्स पदक विजेता जय मीणा ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

  2. प्रधानमंत्री ने जय और कोच सुदेश सांगते का उत्साहवर्धन किया।

  3. जय ने मुलाकात को अपने जीवन का अनमोल क्षण बताया।

डिजिटल डेस्क, देवास। एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतने वाले देवास के जय मीणा और उनके कोच सुदेश सांगते ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जय और कोच ने प्रधानमंत्री को रैकेट, सॉफ्ट टेनिस बॉल और पंप भेंट किया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद जय ने कहा कि यह उनके जीवन का अनमोल क्षण है। मोदीजी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में भी सहयोग देने की बात कही। जय ने कहा कि प्रधानमंत्री का कॉमनवेल्थ और ओलिंपिक खेलों को लेकर स्पष्ट विजन है। वह खिलाड़ियों के बीच जाकर उनकी बातें सुनते हैं और बेहतर करने के सुझाव लेते हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में गरबा पंडाल में नशे में पहुंचा युवक, आयोजक महिला पर FIR; गार्डन सील, अनुमति भी निरस्त

जय ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री से मिल सकेंगे। उनके माता-पिता और कोच हमेशा कहते थे कि एक दिन वह मोदीजी से जरूर मिलेगा। माता-पिता तो यह भी कहते थे कि उन्हें उस दिन का इंतजार है, जब मोदीजी के साथ उसकी तस्वीर घर की दीवार पर लगाएंगे। जय ने कहा कि यह पदक उनके कोच और माता-पिता के आशीर्वाद का फल है। वह इसे देश को समर्पित करते हैं।