विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलीराजपुर में दर्दनाक हादसा: रेत खनन के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:14 PM (IST)

आलीराजपुर में रेत निकालने के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक ...और पढ़ें

पानी में डूबे बच्चों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।

पानी में डूबे बच्चों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।

HighLights

  1. साइकिल लेकर घर से निकले थे तीनों बच्चे।

  2. देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश।

  3. सुरक्षा उपायों की कमी पर गंभीर चिंताएं उठीं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रदेश के आलीराजपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। आंबेडकर नगर के तीखी इमली क्षेत्र में रेत निकालने के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान लवकुश चौहान (7), यशराज (8) और राजवीर (8) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे रविवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल लेकर घर से घूमने निकले थे। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

पेट्रोल पंप के पीछे हुआ हादसा

बच्चों की तलाश के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि लखनकोट में पेट्रोल पंप के पीछे बने पानी से भरे गड्ढे में बच्चे गिर गए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और एक बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला। बाकी दो बच्चों का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। दोनों लापता बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

रेत निकालने के लिए खोदा गया था गड्ढा 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस गड्ढे में यह हादसा हुआ, उसे रेत निकालने के लिए खोदा गया था। उसमें पानी भर गया था, लेकिन आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसी गड्ढे में डूबने से तीनों बच्चों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान योजना: इंदौर-जबलपुर समेत MP के 65 अस्पतालों पर कार्रवाई, इलाज से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

यह हादसा खुले और पानी से भरे खनन गड्ढों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को एक बार फिर सामने लाता है। ऐसे स्थानों पर घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपाय जरूरी हैं, ताकि बच्चे या राहगीर अनजाने में किसी गंभीर हादसे का शिकार न हों।