साइबर ठगों का नया हथियार बना 'जीरो क्लिक फ्रॉड', लिंक खोले बिना ही खाली हो रहे बैंक खाते
साइबर ठग अब 'जीरो क्लिक फ्रॉड' का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें बिना किसी लिंक पर क्लिक किए लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं। ग्वालियर में पिछले चार महीनों में 70% मामलों में बिना किसी गतिविधि के मोबाइल हैक कर पैसे निकाले गए।
-1795284399612_m.webp)
(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
बिना क्लिक किए मोबाइल हैक, बैंक खाते खाली कर रहे ठग।
ग्वालियर में 70% साइबर ठगी के मामले जीरो क्लिक फ्रॉड के।
सुरक्षा हेतु वाट्सएप ऑटो डाउनलोड बंद, टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाएं।
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। अभी तक साइबर ठग फर्जी लिंक या अनजान फाइल भेजकर उन्हें क्लिक कर खोलने वाले लोगों के फोन हैक कर लेते थे, लेकिन जब इसको लेकर लोग जागरूक होने लगे तो ठगों ने जीरो क्लिक फ्रॉड को ठगी का जरिया बना लिया। इसमें बिना किसी लिंक पर क्लिक किए ही बैंक खाते से रुपये निकाल लिए जा रहे हैं।
अकेले ग्वालियर में ही पिछले चार महीनों में दर्ज 65 ई-जीरो एफआइआर में से 70 प्रतिशत मामलों में बिना काल, ओटीपी या लिंक पर क्लिक किए मोबाइल हैक हुआ और बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज आ गए, तब लोगों को ठगी का पता चला।
ऐसे मामलों में, ग्वालियर की सिंध विहार कालोनी निवासी माया अग्रवाल 2.71 लाख रुपये और भितरवार जनपद के सीईओ एलएन पिप्पल 98 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो चुके हैं।साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, हर स्मार्टफोन के आपरेटिंग सिस्टम या मैसेजिंग एप में समय-समय पर कुछ तकनीकी खामियां रह जाती हैं।
हैकर्स इनका फायदा उठाकर एक खास तरह का डाटा पैकेट तैयार करते हैं। इसे एक सामान्य मिस्ड काल, इमोजी या मैसेज के रूप में टारगेट किए गए फोन पर भेजकर बैकग्राउंड में डाटा प्रोसेस होते ही यह गुप्त कोड सक्रिय कर लिया जाता है।
इससे डिवाइस का पूरा नियंत्रण हैकर के पास चला जाता है। हम खुद दे रहे हैं फोन की जासूसी की अनुमतिसाइबर विशेषज्ञ डॉ. कुलभूषण के अनुसार, कई यूजर एप डाउनलोड करते समय गूगल प्ले स्टोर या आइफोन के एप स्टोर पर उसकी पूरी जानकारी, रिव्यू और कानूनी विवरण नहीं पढ़ते।
एप इंस्टाल करने पर गैलरी, लोकेशन और कांटेक्ट समेत विभिन्न सुविधाओं का एक्सेस भी दे देते हैं। थर्ड पार्टी एप के जरिए यह डाटा साझा हो सकता है, जिसका इस्तेमाल हैकर फोन हैक करने में करते हैं।
सुरक्षा के लिए क्या करें- वाट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप में आटो डाउनलोड बंद रखें, ताकि मालवेयर या अनजान फाइल और डाक्यूमेंट अपने आप डाउनलोड न हों।
गैर-जरूरी एप और उनकी परमिशन हटाएं- एप केवल आधिकारिक स्टोर से डाउनलोड करें।
सभी परमिशन न दें- आपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें।-टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें। इसका मजबूत कोड बनाएं और याद रखें, ताकि उसे आसानी से तोड़ा न जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।