ग्वालियर में CM मोहन के काफिले के सामने लेटी महिला, शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर दौरे पर एक महिला उनके काफिले के सामने लेट गई, जिससे हंगामा हुआ। वे ...और पढ़ें

ट्रॉमा सेंटर से सीएम का काफिला जब लौट रहा था, तभी एक महिला उनकी गाड़ी के आगे लेट गई। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
मुख्यमंत्री के काफिले के सामने महिला सड़क पर लेटी।
शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री।
घायलों को बेहतर इलाज व एयर एंबुलेंस का आश्वासन।
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में घायल लोगों का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान उस समय अचानक हंगामे की स्थिति बन गई, जब जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से लौट रहे मुख्यमंत्री के काफिले के सामने एक महिला सड़क पर लेट गई। महिला के इस कदम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे सड़क से हटाया और समझाइश देकर शांत कराया।
घायलों का कराएंगे बेहतर इलाज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को हादसे में घायल लोगों से मिलने जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। यहां उन्होंने घायलों के उपचार की जानकारी ली और डॉक्टरों से इलाज की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों का बेहतर इलाज कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
हादसे की जांच जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतला माता मंदिर हादसे की जांच की जा रही है। मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर जरूरत पड़ने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
डीन को मारा थप्पड़
घायलों को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद जीआरएमसी के डीन आरकेएस धाकड़ को एडवोकेट मनोज शर्मा ने थप्पड़ मार दिया। आसपास के लोगों ने मनोज को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मनोज शर्मा को हिरासत में ले लिया है।
