विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP के डबरा में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान महिला की हार्ट अटैक से मौत, इटावा से आई थी कथा सुनने

Published: Fri, 13 Feb 2026 02:15 PM (IST)

ग्वालियर के डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान एक महिला पुष्पा सोनी की हार्ट अटैक से ...और पढ़ें

महिला की मौत (इनसेट- मृतका पुष्पा सोनी)

महिला की मौत (इनसेट- मृतका पुष्पा सोनी)

HighLights

  1. डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हादसा।

  2. इटावा निवासी पुष्पा सोनी की हार्ट अटैक से मौत।

  3. नवग्रह शक्तिपीठ महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान पुष्पा सोनी के रूप में हुई है। महिला इटावा के लखाना की रहने वाली थी और डबरा में चल रहे धार्मिक आयोजन में कथा श्रवण करने पहुंची थी। इस आयोजन में रोज हजारों लोगों की भीड़ पहुंच रही है जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

शिवमहापुराण कथा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के अलावा कवि कुमार विश्वास का धार्मिक कार्यक्रम भी होना है। नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा कराया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।