MP: पूर्व सीएम उमा भारती की बहू को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बोला- 'नशे में हो गई गलती'
टीकमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह लोधी, जो पूर्व सीएम उमा भारती की बहू हैं, को सोशल मीडिया ...और पढ़ें

टीकमगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। टीकमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता राहुल सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर ‘हाइड्रोजन बम’ से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी अर्जुन चढ़ार खरगापुर का निवासी है और पेशे से ड्राइवर बताया गया है।
एसडीओपी राहुल कटरे के अनुसार, 22 फरवरी को ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से जिपं अध्यक्ष की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। कमेंट में लिखा गया था कि “हमारे पास हाइड्रोजन बम है, हम बनाना जानते हैं। नेताओं को हम खुद ही मारेंगे।” इस टिप्पणी में जिपं अध्यक्ष और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
मामला सामने आते ही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू की और आरोपित को खरगापुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि घटना के दिन वह नशे में था और वीडियो देखते समय आवेश में आकर कमेंट कर दिया। विवाद बढ़ता देख उसने सबूत मिटाने के लिए अपना आठ साल पुराना मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और सिम दूसरे फोन में डाल ली।
यह भी पढ़ें- MP में अप्रैल से राजस्व महाभियान: भूमि विवाद निपटेंगे, किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
हालांकि साइबर टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए उसे खरगापुर से दबोच लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई, वह वर्षों पहले उसके बच्चों ने बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
