विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन विवाद में खेत से लेकर अस्पताल तक जंग... पहले चलीं लाठियां, फिर एक-दूसरे पर फेंके कुर्सी-स्ट्रेचर

Published: Sat, 31 Jan 2026 03:26 AM (IST)

शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव में खेत के मालिकाना हक को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। पहले खेत में लाठी-डंडे चले, फिर घायल अस्पताल पहुंचे तो वहां भी कुर्सियों और स्ट्रेचर से हमला हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अस्पताल में दहशत फैल गई और मरीज व स्टाफ भाग गए।

अस्पताल में दोनों पक्ष आपस में भिड़े। (वीडियो ग्रैब)

अस्पताल में दोनों पक्ष आपस में भिड़े। (वीडियो ग्रैब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के गांव रमगढ़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत के मामलिकाना हक को लेकर विवाद हो गया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। बोरिंग के दौरान खेत के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो गया।

इस झगड़े में पहले तो दोनों पक्षों में खेत पर ही जमकर लाठियां चलीं। इसके बाद दोनों पक्ष घायल होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 15 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जितेन्द्र गुर्जर (पुत्र मोहन सिंह गुर्जर उम्र 40 साल, निवासी ग्राम रमगढ़ा) शुक्रवार की सुबह अपने खेत में बोरिंग मशीन से बोर करवा रहा था। इसी दौरान वहां से उसी के परिवार के राजकुमार उर्फ करिया, हटे गुर्जर, राजेन्द्र उर्फ भदौरिया, मेहताव सिंह गुर्जर आए और जितेंद्र से बोले की तू खेत में मशीन क्यों चलवा रहा है।

यह भी पढ़ें- MP में अग्निवीर बनने को बेटियां भी दिन-रात बहा रहीं पसीना...सबसे ज्यादा भोपाल की महिला अभ्यर्थी

इस पर जितेंद्र ने कहा कि यह खेत मेरा है, मैं जो चाहे करूं, तुम्हें क्या है। वहीं मेहताव सिंह गुर्जर व उसके साथ आए लोगों ने ने खेत को अपने कब्जे वाला बताया। इसी बात पर वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए।

इसके बाद दोनों पक्ष जब उपचार करवाने के लिए करैरा अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा और दोनों पक्षों ने का खून खौल उठा और दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां, स्ट्रेचर आदि से हमला कर दहशत फैला दी। इस झगड़े के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों सहित अस्पता का स्टाफ वहां से भाग गया।

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर आरोपी राजकुमार उर्फ करिया गुर्जर, हटे गुर्जर, राजेन्द्र उर्फ भदौरिया गुर्जर, मेहताव सिंह गुर्जर, जयेन्दर उर्फ निहाल गुर्जर, विकाश गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ गुल्ली गुर्जर निवासी ग्राम रमगढ़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहीं मेहताव गुर्जर की शिकायत पर आरोपी हरचरन गुर्जर, रामवरन गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर हरकिशन गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, राजवीर गुर्जर, निहाल गुर्जर, मोहन गुर्जर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।