शिवपुरी: मायके में रह रही पत्नी को दोस्त के साथ घूमते देख भड़का पति, चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों को पीटा
वैवाहिक विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी को दोस्त के साथ घूमते देख पति ने अपने चचेरे भाई ...और पढ़ें

पति ने पत्नी व दोस्त से किया विवाद।
HighLights
पति ने मायके में रह रही पत्नी को पीटा।
दोस्त के साथ घूमते देख पति हुआ आगबबूला।
पुलिस ने पति व चचेरे भाई पर FIR दर्ज की।
डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। वैवाहिक विवाद के चलते एक महीने से मायके में रह रही पत्नी को दोस्त के साथ घूमते देख पति इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। घटना शिवपुरी के भदैया कुंड क्षेत्र की बताई जा रही है। मारपीट के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित पति और उसके चचेरे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोस्त संग भदैया कुंड घूमने गई थी महिला
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान पूजा आदिवासी के रूप में हुई है और आरोपित पति गोविन्द आदिवासी है। दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण पूजा पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।
बताया गया है कि मंगलवार को पूजा अपने एक मित्र के साथ भदैया कुंड घूमने गई थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसके पति गोविन्द को इसकी जानकारी दे दी। पत्नी के दोस्त के साथ होने की खबर मिलते ही गोविन्द आगबबूला हो गया और अपने चचेरे भाई को लेकर भदैया कुंड पहुंच गया।
चरित्र पर सवाल उठाकर की मारपीट
आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही गोविन्द ने पत्नी पर चरित्र को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूजा और उसके मित्र के साथ मारपीट की।
घटना के बाद पूजा अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोविन्द और उसके चचेरे भाई के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा है। शिकायत में महिला और उसके मित्र के साथ मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
