विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरैना में NH-44 पर हृदयविदारक हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौत

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:29 PM (IST)

मुरैना जिले में NH-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों सहित चार लोगों ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. मुरैना में NH-44 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

  2. बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत।

  3. रिक्शे से टकराकर गिरे, फिर ट्रक ने कुचला परिवार को।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के पास एक बाइक पहले सड़क किनारे खड़े कचरा ढोने वाले रिक्शे से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और पीछे से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार माता-पिता और उनके दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पहले रिक्शे से टकराई बाइक, फिर ट्रक ने कुचला

नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी के मुताबिक, बाइक सवार ग्वालियर की ओर से आ रहे थे। जेके टायर फैक्ट्री के पास सड़क पर कचरा ढोने वाला रिक्शा खड़ा था। बाइक उससे टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत सभी लोग सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- जुड़वा बेटियां जन्मीं तो पति ने पत्नी पर चाकू से किए वार, वार्ड में मची चीख-पुकार... ग्वालियर KRH में खौफनाक वारदात

खबर अपडेट की जा रही है...